BIHAR NEWS : पटना हाईकोर्ट में आज विभिन्न याचिकाओं पर होगी सुनवाई

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:पटना हाईकोर्ट में मंगलवार को यानी आज विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई होगी.चीफ जस्टिस संगम कुमार शाहू की खंडपीठ में जनहित याचिकाओं,अपील,जीएसटी,सेल्स टैक्स,इनकम टैक्स,कानूनी वैधता से सम्बन्धित मामलों पर सुनवाई होगी.हाईकोर्ट के जस्टिस सुधीर सिंह की खंडपीठ अपील व वर्क्स एंड कॉन्ट्रैक्ट सहित अन्य याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. जबकि,पटना हाईकोर्ट में जस्टिस नानी तागिया की खंडपीठ में मिसेलेनियस अपीलों पर सुनवाई होगी.

हाईकोर्ट में जस्टिस संजय कुमार सिंह की खंडपीठ मिसलेनियस अपील जैसे फैमिली कोर्ट से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई करेगी.स्टिस मोहित शाह की खंडपीठ सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रीब्यूनल व क्रिमिनल अपील से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई करेगी.