रिश्तों का कत्ल : आपसी विवाद में तीन सगे भाइयों का मर्डर, गांव में मची सनसनी
                                                        Edited By:
                                                        
                                                         |
                                                        
                                                Updated :11 Jun, 2023, 10:42 AM(IST)
                                                        
                                                                Reported By:
                                                                
                                                        
                                                     
                                             
                                            
                                            News Desk :इस वक्त एक बड़ी ख़बर आ रही है कि छपरा में आपसी विवाद में तीन लोगों की चाकू मारकर मर्डर कर दिया गया है। इस घटना के पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
आपसी विवाद में तीन की हत्या
ये घटना छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के गंगवापार गांव की है, जहां आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या हो गयी है। जानकारी के मुताबिक सगे भाई और भतीजों के आपसी विवाद में ये घटना घटी है। हीरा महतो के तीन बेटे स्वामीनाथ महतो, राजेश्वर महतो और दिनेश महतो का मर्डर किया गया है।
तफ्तीश में जुटी पुलिस
फिलहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी लालू महतो को गिरफ्तार कर लिया है।
 
                                




