BIHAR NEWS : पटना के नए कमिश्नर राजेश कुमार के सामने 5 बड़ी चुनौतियां, इंजीनियरिंग के बाद बने IAS अधिकारी
पटना: राज्य सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में2001बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार को पटना प्रमंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है. उन्होंने मयंक वरवड़े की जगह जिम्मेदारी संभाली है. लंबे प्रशासनिक अनुभव वाले राजेश कुमार के सामने पटना और प्रमंडल के छह जिलों की व्यवस्था को बेहतर बनाने की बड़ी चुनौती होगी.
मधुबनी जिले के रहने वाले राजेश कुमार ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की और वर्ष2001मेंUPSCके जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए. उन्हें बिहार कैडर मिला. अपने प्रशासनिक करियर में वे पूर्णिया और मधेपुरा जैसे जिलों के जिलाधिकारी रह चुके हैं. इसके अलावा भागलपुर और कोसी प्रमंडल के आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाली है. मानवाधिकार आयोग में भी उन्होंने लंबे समय तक काम किया.
सख्त और स्पष्ट फैसले लेने वाले अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही है. पटना प्रमंडल की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने कई अहम चुनौतियां होंगी. इनमें राजधानी की कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना,ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार,अतिक्रमण और शहरी समस्याओं पर नियंत्रण,विकास योजनाओं की समयबद्ध निगरानी तथा आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना प्रमुख है.
पटना प्रमंडल में पटना के अलावा छह जिले शामिल हैं. ऐसे में नए आयुक्त को केवल राजधानी ही नहीं,पूरे प्रमंडल में विकास योजनाओं,राजस्व व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय पर नजर रखनी होगी. उनके लंबे अनुभव और तकनीकी पृष्ठभूमि से प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





