Hindi News / पथ निर्माण मंत्री ई शैलेंद्र कुमार ने किया कांवड़िया सेवा शिविर का निरीक्षण,...

BIHAR NEWS : पथ निर्माण मंत्री ई शैलेंद्र कुमार ने किया कांवड़िया सेवा शिविर का निरीक्षण, कांवड़ियों के बीच फल का वितरण

Edited By:  |
bihar news bihar news

भागलपुर : सुलतानगंज से देवधर जाने वाले कांवड़िया पथ पर पथ निर्माण विभाग ने इस बार कांवड़िया सेवा शिविर लगाया है. सूबे के पथ निर्माण मंत्री ई शैलेंद्र कुमार ने मंगलवार को कांवड़िया सेवा शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्री ने कांवड़िया को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया.

इस दौरान मंत्री ने पेयजल, शौचालय, रौशनी, चिकित्सा सुविधा का जायजा लेते हुए कहा कि पहली बार पथ निर्माण विभाग ने शिविर लगाया है. इसमें रोज बाबाधाम पैदल जाने वाले कांवड़िया हजारों की संख्या में ठहरते हैं. मंत्री ने कांवड़िया को फल वितरण ,नीबूं चाय,शरबत आदि सामग्री का वितरण किया.

भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट--