BIHAR NEWS : बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन से शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने की मुलाकात
Edited By:
|
Updated :18 Aug, 2026, 02:26 PM(IST)
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान बिहार के विकास,शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक एवं प्रेरणादायी चर्चा हुई.

मंत्री ने शिक्षा विभाग में चल रहे विभिन्न नवाचारों एवं सुधारात्मक प्रयासों की जानकारी राज्यपाल से साझा की.राज्य के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ.

राज्यपाल का मार्गदर्शन,अनुभव और सकारात्मक दृष्टिकोण सदैव नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





