BREAKING NEWS : रांची के बिरसा मुंडा जेल में छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान
Edited By:
|
Updated :26 Sep, 2025, 01:47 PM(IST)
रांची:झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार(होटवार ) में शुक्रवार सुबह पुलिस और जिला प्रशासन ने करीब 3 घंटे तक छापेमारी की. इस दौरान जेल के अंदर कुख्यात कैदियों सहित अन्य सभी कैदियों के वार्डों की जांच की गई. जांच के दौरान जेल से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला.
जेल प्रशासन और पुलिस की टीम ने अलग-अलग टीम बनाकर जेल के पुरुष व महिला वार्ड,सेल और जेल अस्पताल की भी गहन जांच की. पुलिस और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से चलाये गये इस अभियान में जेल परिसर के अंदर कोई भी अवैध या आपत्तिजनक वस्तु मिलने की बात सामने नहीं आई है.
रांची से नैयर की रिपोर्ट--