BIHAR NEWS : शॉटगन ने पीएम मोदी को दी नसीहत, बोले- प्रधानमंत्री दो नाव पर सवारी न करें

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पटना हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहाSIRके नाम पर बंगाल में ज्यादती हो रही है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष कर रही हैं. लोगों के नाम वोटर लिस्ट से जानबूझकर काटे जा रहे हैं. ममता बनर्जी बंगाल के लोगों के लिए धरना पर बैठी हुई हैं. बिहारी बाबू पटना में अपने निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कोलकाता जाने के क्रम में पटना हवाई अड्डा पर ये बातें कही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शत्रुघ्न सिन्हा ने अपील की है वो सिर्फ शांति की बात ना करें. शांति की अपील करके सामने बात को रखें. प्रधानमंत्री दो नाव पर सवारी न करें. दोनों तरफ अपनी बात ना रखें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बोली बोल रहे हैं. ईरान में लोगों पर ज्यादती हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्सटिन फाइल से तो कहीं डरे हुए नहीं हैं. अगर डरे हुए हैं तो उन बातों को भूलकर अपनी बातों को रखें. प्रधानमंत्री अपनी बातों को जल्द रखें, देरी न करें. समय बहुत निकल गया है. अमेरिका भारत को अब निर्देश दे रही है कि आप कितने दिन तेल खरीद सकते हैं. प्रधानमंत्री दबाव में चल रहे हैं जो कांग्रेस बात कह रही है वो सही लग रही है. युद्ध के कारण महंगाई बहुत बढ़ाने वाली है. तेल से सभी चीजें जुड़ी हुई है. नरेंद्र मोदी सद्बुद्धि से काम करें.

बिहारी बाबू ने कहाअमेरिका ईरान के तेल ठिकानों पर कब्जा करना चाह रहा है. इसमें कुछ छुपा हुआ नहीं है. ईरान हमारा पुराना दोस्त है. ईरान के साथ जो हो रहा है अमेरिका द्वारा वो गलत हो रहा है. दुनिया का अगर साथ भारत को लेना है तो भारत को भी दूसरे देशों का साथ देना होगा. खुलकर सामने आना होगा.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--