CM नीतीश ने सुपौल वासियों को दी बड़ी सौगात : 569 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
सुपौल: बिहार केमुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर मंगलवार को सुपौल के निर्मली पहुंचे जहां उन्होंने निर्मली रिंग बांध का निरीक्षण किया. उन्होंने जिले में 569 करोड़ की लागत से 213 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.
मुख्यमंत्री ने समृद्ध यात्रा के क्रम में मंगलवार को निर्मली रिंग बांध का जायजा लिया. रिंग बांध का जायजा लेने के बाद वो अनुमंडल कार्यालय निर्मली मैदान पहुंचे.वहां उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया. इसके बाद वो जिले में 569 करोड़ की लागत वाली 213 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, ऊर्जा, मद्य निषेध, योजना-विकास एवं वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, निर्मली विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव, लौकहा विधायक सतीश कुमार साह सहित अन्य मौजूद थे. उन्होंने 20 साल के कार्यकाल में बिहार के विकास पर विस्तार से संबोधित किया.





