BIHAR NEWS : समृद्ध यात्रा में सुपौल जा रहे सीएम नीतीश का पटना एयरपोर्ट पर अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने किया जोरदार स्वागत

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पटना हवाई अड्डा पर बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार जिंदाबाद, निशांत कुमार जिंदाबाद, हर हर महादेव का नारा लगाए और कहा बिहार की जिस तरह से आप तकदीर और तस्वीर बदल दिए हैं, इसका पूरे बिहार की जनता आपको अपना समर्थन देती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को समृद्ध यात्रा में सुपौल जा रहे थे.

CM नीतीश कुमार इसके बाद पटना एयरपोर्ट से सुपौल के निर्मली पहुंचे. वहां उन्होंने रिंग बांध का निरीक्षण किया. निरीक्षण करने के बाद अनुमंडल कार्यालय निर्मली मैदान पहुंचे. वहां उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर जिले में 569 करोड़ की लागत से 213 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.