BIHAR NEWS : सीएम नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर कटिहार में तैयारियां जोरों पर

Edited By:  |
bihar news bihar news

कटिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 12 मार्च 2026 को कटिहार में होने वाले संभावित दौरे को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है. मुख्यमंत्री कटिहार के प्राणपुर में बारझल्ला पंचायत के बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे. इसको लेकर जिले के अधिकारी और पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर कैंप किए हुए हैं साथ ही कार्यक्रम स्थल पर अवैध अतिक्रमण को लेकर बुलडोजर एक्शन भी जारी है.

मामले पर कटिहार के जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 मार्च को कटिहार आ रहे हैं. यहां वो बड़झल्ला पंचायत में पंचायत सरकार भवन और तीनगछिया में बन रहे बाजार समिति मार्केट का उद्घाटन करेंगे. उन्होंने कहा कि जहां भी सड़क किनारे लोग अवैध अतिक्रमण किए हुए थे उन्हें हटाया गया है. सामान्य रूप से उन्हें हटाया गया है ये सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया जा रहा है.

कटिहार से रितेश कुमार की रिपोर्ट--