BIHAR NEWS : पटना में सिटी बसों का मासिक पास मिल रहा हाथों-हाथ, आधार व स्टूडेंट ID कार्ड जरुरी
Edited By:
|
Updated :06 May, 2026, 02:02 PM(IST)
पटना : राजधानी पटना में सिटी बसों का मासिक पास हाथों-हाथ उपलब्ध है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने एक अखबार में छपी खबर ‘सिटी बसों में पास नहीं मिलने की सुविधा’ का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि विगत दिनों में कुछ तकनीकी परेशानियों के कारण पास जारी करने की सुविधा अस्थायी रूप से स्थगित थी. अब इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है.
निगम की सभी सिटी बसों के लिए त्वरित पास जारी किए जा रहे हैं. आम नागरिक आधार कार्ड और छात्र-छात्राएं अपना स्टूडेंट आईडी कार्ड लेकर निगम के कार्यालय में पास ले सकते हैं. यह पास दानापुर,एम्स,जीरो माइल समेत विभिन्न सिटी क्षेत्रों के लिए जारी किया जा रहा है. निगम ने आगे बताया कि जल्द ही डिजिटल पास की सुविधा भी शुरू की जाएगी.
अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त क्षेत्रिय प्रबंधक के नंबर 6204750121 पर संपर्क किया जा सकता है.





