झारखंड विधानसभा : मंत्री इरफान अंसारी का केंद्र सरकार पर निशाना,बोले-बीजेपी समाज को बांट रही
रांची: झारखंड विधानसभा में सदन के बाहर हेमंत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा हमला बोला है. मंत्री इरफान अंसारी ने पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग की है.उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल हिंदू-मुस्लिम कर समाज को बांटने का काम कर रही है. इसके लिए वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे.
उन्होंने कहा कि राज्य में गैस सिलेंडर और पेट्रोल के स्टॉक की क्या वस्तुस्थिति है, इसे लेकर उन्होंने संबंधित कंपनी से ब्यौरा मांगा है. मंत्री इरफान ने कहा कि किसी भी कीमत पर राज्य की जनता को दिक्कत ना हो इसकी व्यवस्था सरकार करेगी. आगे इरफान अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकारटोटली फ्लॉप हो गई हैं. विदेश नीति चौपट हो चुकी है और अब तो रसोई गैस के भी दाम बढ़ गए हैं. आने वाले समय में पेट्रोल के भी दाम बढ़ेंगे. महंगाई चरम पर होगा और देश तमाशा देखेगी .





