BIHAR NEWS : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पटना द्वारा “एमएसएमई ऋण वितरण कार्यक्रम” का हुआ भव्य आयोजन
पटना: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पटना द्वाराशनिवार को“एमएसएमई ऋण वितरण कार्यक्रम”का भव्य आयोजन बिहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन भवन पटना में किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बैंक के केंद्रीय कार्यालय, मुंबई से आए मुख्य महाप्रबंधक सोहेल अहमद की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि बिहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेतान एवं एमएसएमई, बिहार के सहायक निदेशक जीएल मीणा उपस्थित रहे.
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक सोहेल अहमद ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरुप विविध एवं आकर्षक एमएसएमई ऋण योजनाएं उपलब्ध करा रहा है. उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों से पास बहुमूल्य सुझावों को ध्यान में रखते हुए निरंतर नवीन उत्पाद एवं सेवाएं प्रस्तुत कर रहा हूं, ताकि अधिक से अधिक उद्यमियों एवं व्यवसायियों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ा जा सके तथा देश में स्वरोजगार एवं उद्योगों को बढ़ावा मिल सके.
कार्यक्रम में राजीव रंजन सिन्हा,अंचल प्रमुख,पटना एवं लक्ष्मी चंद मीणा,क्षेत्रीय प्रमुख पटना ने उपस्थित एमएसएमई ऋण लाभार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बैंक द्वारा कुल 100 लाभार्थियों को उनकी वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरुप ऋण स्वीकृत एवं वितरित की गई. इनमें एमएसएमई ऋण,सेंट मार्गेज ऋण तथा सेंट होटल ऋण जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल रहीं.
अपने संबोधन में राजीव रंजन सिन्हा ,अंचल प्रमुख पटना ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सदैव अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा ग्राहकों की सुविधा एवं संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए निरंतर नवीन उत्पाद एवं सेवाएं विकसित कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि बैंक अपनी योजनाओं को अधिक प्रभावी,सरल एवं सुलभ बनाने हेतु लगातार प्रयासरत है.
लक्ष्मी चंद मीणा,क्षेत्रीय प्रमुख,पटना ने अपने संबोधन में कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया वर्ष 2011 से भारतीय अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय स्तंभ रहा है. बैंक सदैव ग्राहकों की सेवा,विश्वास एवं संतुष्टि को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करता आया है. उन्होंने कहा कि बैंक के पास समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं के अनुरुप विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाएं उपलब्ध हैं जिनका लाभ उठाकर ग्राहक अपने व्यवसाय एवं आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा दे सकते हैं. कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों,शाखा प्रबंधकों,उद्यमियों,व्यवसायियों एवं बड़ी संख्या में ग्राहकों की गरिमामयी उपस्थिति रही .





