दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र (78)के सुघराइन पंचायत में गुरुवार को मतदान पूरी तरह ठप रहा. लगातार उपेक्षा और सड़क नहीं बनने के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया है.
ग्रामीणों के विरोध का असर इतना गहरा रहा कि बूथ संख्या284 (उत्तमित मध्य विद्यालय सुघराइन दक्षिणी भाग), 285 (उत्तमित मध्य विद्यालय सुघराइन उत्तरी भाग), 286 (रेज़्ड प्लेटफ़ॉर्म/हेलिपैड) और287 (उत्तमित मध्य विद्यालय सुघराइन मध्य भाग)—चारों बूथों पर एक भी वोट नहीं डाला गया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है,लेकिन लगातार सरकार और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है. इसी कारण पूरे गांव के लोग एकमत होकर मतदान का बहिष्कार किया है.
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क निर्माण की ठोस घोषणा नहीं होती,इसी तरह लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा. प्रशासन की ओर से स्थिति को समझने और समाधान की बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं.
