रांची : ऑल इंडिया बैंक ऑफ इंडिया SC/ST/OBC एम्पलाइज एसोसिएशन,शिल्पी नेहा तिर्की ने महिला प्रतिनिधियों में भरा जोश

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:ऑल इंडिया बैंक ऑफ इंडिया SC/ST/OBC एम्पलाइज एसोसिएशन के द्वितीय महिला विंग कन्वेंशन का उदघाटन कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया. इस कन्वेंशन मेंदेशभर से महिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुएशिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि SC/ST/OBC वर्ग को एकजुट होकर अपने हक अधिकार की आवाज को बुलंद करने की जरूरत है. महिला प्रतिनिधियों को अगाह करते हुए कहा किकिसी पर भी हो रहे अन्याय या अत्याचार पर चुप रहने पर भविष्य में ये किसी के साथ भी हो सकता है.

शिक्षा के हथियार से जंग जीतना आसान

कृषि मंत्री ने कहा कि जब कभी भी महिलाओं को समाज में बराबरी का हक देने की बात होती है तब दकियानूसी सोच रखने वाले लोग सबसे पहले दीवार बन कर खड़े हो जाते हैं. महिलाओं को लेकर समाज की सोच को योग्यता और प्रतिभा के दम पर बदला जा सकता है. चाहे वो घर हो,परिवार हो,समाज हो या कार्य क्षेत्र महिलाएं वो सब कर सकती है जो पुरुष करते हैं. शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने हमेशा संघर्ष किया है. आज के दौर में शिक्षा के हथियार से किसी भी जंग को जीता जा सकता है लेकिन, शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि सामाजिक ज्ञान भी जरूरी है. आदिवासी, दलित या पिछड़ा समाज को जब अधिकार देने को लेकर आवाज उठती है तो लोग परेशान हो जाते है. यहां दूसरों का अधिकार छीन लेना जैसी कोई बात नहीं है , बल्कि संविधान में निहित अधिकार को पाना है.

21वीं सदी में भीभेदभाव का दंश

मंत्री ने कहा कि जब लोग आरक्षण खत्म करने की बात करते है तो वो सालों साल तक हुए शोषण को भूल जाते है. जिसने इस पीड़ा को नहीं झेला है उसे इसके दर्द का अहसास कभी नहीं हो सकता. भेदभाव का दंश पहले भी लोगों को झेलना पड़ता था और आज 21वीं सदी में भी ये समाज को कमजोर करने और संविधान में समानता के अधिकार के विपरीत काम कर रहा है.