रांची : 14th सीनियर पारा वॉलीबॉल के लिए दिव्यांग खिलाड़ियों का हुआ चयन,यूपी में होगा चैंपियनशिप-2026
Edited By:
|
Updated :15 Feb, 2026, 06:58 PM(IST)
रांची: बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के कबड्डी ग्राउंड में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए चयन शिविर का आयोजन किया गया. इस चयन शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन किया गया. इन दिव्यांगों का चयन उत्तर प्रदेश में आयोजित 14th सीनियर पारा वॉलीबॉल चैंपियनशिप- 2026 के लिए किया गया है. वॉलीबॉल चैंपियनशिप25 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा.
चयनित सभी खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधि करेंगे. इन चयनित सभी खिलाड़ियों को पैरा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल कुमार मेहता, पैरा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड सचिव सरिता सिन्हा ने अग्रिम बधाई दी. झारखंड को जीत दिला कर वापस लौटने के लिए भी शुभकामनाएं दी. साथ ही पैरा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के उपाध्यक्ष पतरस तिर्की एवं अन्य गणमानिया व्यक्ति भी इन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी.





