आस्था का सैलाब : चतरा के महादेव मठ मंदिर में अद्भूत नजारा,कड़ी सुरक्षा के बीच भक्तों ने किया जलाभिषेक

Edited By:  |
aastha ka sailab aastha ka sailab

चतरा:महाशिवरात्रि के अवसर पर कुंदा प्रखंड स्थित महादेव मठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. अहले सुबह से ही हजारों शिव भक्त भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंच रहे. भगवान भोलेनाथ पर बेलपत्र एवं फूल अर्पित कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा.

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए. मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस जवानों की तैनाती की गई, ताकि पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके. पुलिस पदाधिकारी लगातार व्यवस्था का जायजा लेते रहे.

महादेव मठ मंदिर कमिटी अध्यक्ष मनोज कुमार साहू ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा नींबू शरबत एवं शुद्ध पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई. इसके अतिरिक्त प्राथमिक उपचार के लिए एक अलग स्टॉल भी लगाये गये है,जहां आवश्यक दवाइयों का वितरण और स्वास्थ्य संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

मंदिर समिति एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है.