रांची : बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारागार में लगा जेल अदालत,1 बंदी को किया गया रिहा
Edited By:
|
Updated :15 Feb, 2026, 05:35 PM(IST)
रांची: झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद के निर्देश पर बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारागार होटवार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.जेल अदालत में निष्पादन के लिए कुल 14 बंदियों के आवेदन दिए गए थे, जिनका त्वरित समाधान किया गया. इनमें से 1 बंदी को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया गया. इस मौके पर केंद्रीय कारा में बंदियों के लिए चिकित्सीय शिविर भी लगाई गई थी.





