BIG BREAKING : बिहार में सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार , भाजपा से 15 और जदयू से 13 नेताओं ने ली शपथ
Edited By:
|
Updated :07 May, 2026, 12:54 PM(IST)
पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार का गुरुवार को विस्तार हो गया. कुल 32 मंत्रियों के शपथ ग्रहण की है. पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं.
भाजपा के 15, जदयू के 13 और लोजपा(आर) के 2, हम का 1 और आरएलएम का 1 को जोड़कर आज कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली है.
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन,गृहमंत्री अमित शाह ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान,राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,जीतनराम मांझी,रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत कई गणमान्य शामिल हुए.
:
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट--





