Hindi News / जैक बोर्ड कॉमर्स में बने सेकेंड स्टेट टॉपर,पिता की किराना दुकान में हाथ...

रांची के कृष का कमाल : जैक बोर्ड कॉमर्स में बने सेकेंड स्टेट टॉपर,पिता की किराना दुकान में हाथ बंटाते हुए की सफलता हासिल

Edited By:  |
ranchi k krish ka kamal ranchi k krish ka kamal

रांची:राजधानी रांची के विद्यानगर हरमू इलाके के रहने वाले कृष कुमार वर्णवाल ने झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएम परीक्षा में स्टेट सेकंड टॉपर बनकर राज्य का नाम रौशन किया है. कृष कुमार अपने पिता की किराना दुकान में हाथ बंटाते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है.

कृष ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स विषय में स्टेट सेकंड टॉपर बनकर मिसाल कायम किया है. कृष को कुल 500 में 472 अंक मिले हैं. कृष ने रांची के बाल कृष्णा प्लस-2 हाई स्कूल से कॉमर्स विषय की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 10वीं की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से की थी. 12वीं में शुरुआत से ही कृष ने टॉपर बनने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था. उनका सपना सीए की परीक्षा क्रैक करना है. स्टडी के दौरान उन्हें माता-पिता और शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला है.

बाल कृष्णा प्लस-2 हाई स्कूलके कॉमर्स शिक्षक अमरेश कुमार ने उनकी सफलता को पूरी स्कूल की सफलता बताया है.