झारखंड में सियासी हलचल : हेमंत सरकार के पास एनडीए में आने के अलावा कोई विकल्प नहीं-निशिकांत दुबे
देवघर:झारखंड की राजनीति और संथाल परगना में कथित घुसपैठ के मुद्दे पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर हेमंत सरकार पर बड़ा बयान दिया है. निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार पर बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है. दरअसल,गोड्डा सांसद ने दावा किया है कि झारखंड में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए हेमंत सोरेन के पास राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.
बांग्लादेशी घुसपैठिएमतदाता पहचान पत्र बनाकर रह रहे
सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि संथाल परगना की जनसांख्यिकी तेजी से बदली है और बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिए गलत तरीके से आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनाकर यहां रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें खदेड़ा जाएगा.
घुसपैठिए की दिशा मेंकेंद्र सरकार गंभीर
उन्होंने आरोप लगाया है कि घुसपैठ के कारण संथाल परगना की सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना प्रभावित हो रही है. केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और आने वाले दिनों में इस दिशा में कठोर कार्रवाई देखने को मिलेगी.
बंगाल में प्रधानमंत्रीकी नीतियों और जनता के भरोसे की जीत
पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और जनता के भरोसे की जीत है. उन्होंने कहा कि देश की जनता अब विकास, राष्ट्रवाद और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में खड़ी है,जिसका असर पूरे पूर्वी भारत में दिखाई दे रहा है.





