बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर : पूर्व विधायक के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताया दुख, बताया अपूरणीय क्षति
PATNA :गुरुआ के पूर्व विधायक राजीव नंदन के निधन के बाद बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने पूर्व विधायक राजीव नंदन के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
बिहार विस अध्यक्ष ने जताया दुख
गुरुआ के पूर्व विधायक राजीव नंदन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा है राजीव नंदन के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।
पटना के पारस अस्पताल में ली अंतिम सांस
गौरतलब है कि गया जिले के गुरुआ विधानसभा के पूर्व विधायक राजीव नंदन दांगी का पटना स्थित पारस अस्पताल में मंगलवार की देर रात निधन हो गया। वह मूल रूप से टिकारी के गुलारियाचक गांव के रहने वाले थे। उनके निधन पर बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर है।
उनके निधन पर बिहार के नेताओं ने बताया कि वे प्रखर नेता थे। बेबाक तरीके से अपनी बातों को सड़क से लेकर सदन तक रखते थे। ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। वे गुरुआ में 2015 से 2020 तक विधायक रहे। वह दो भाइयों में छोटे भाई थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।