13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड हॉकी टीम के गठन के लिए ट्रायल 27 मई को रांची में

Edited By:  |
Reported By:
13wi hockey india junior purush hockey champianship 13wi hockey india junior purush hockey champianship

रांची: 12 से 22 जून 2023 तक राऊलकेला,ओड़िशामें आयोजित 13 वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए झारखंड पुरुष हॉकी टीम के गठन हेतु हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल दिनांक 27 मई2023 को पूर्वाह्न 08:00 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाईस्कूल रांची में होगी. चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म तिथि 01 जनवरी 2004 या उसके बाद हुई है.

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड तथा जिन खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया में पूर्व से निबंधन नहीं है वे हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गए हैं. फॉर्मेट में डॉक्टर द्वारा जांच के बाद उम्र पात्रता प्रमाण पत्र तथा जिस विद्यालय में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं उस विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनोफाईड प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है.

सब कागजात लाने के बाद वे चयन प्रक्रिया में शामिल होकर अपने प्रतिभा के बलबूते टीम में चयनित हो सकते हैं.


Copy