गढ़वा में विवाहिता की संदेहास्पद मौत : घर की छत से झूलता मिला शव, ससुराल वालों पर लगा आरोप

Edited By:  |
Reported By:
vivahita ki sandehaspad maut vivahita ki sandehaspad maut

गढ़वा जिले मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करकट्टा में राजकुमार साव के घर के बाहर बांई ओर छत के सहारे दो साड़ी के सहारे फंदे से लटकता नवविवाहिता का शव देखा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के छत से साड़ियों के सहारे महिला का शव झुलता हुआ पाया गया है ।

इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। कुछ ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही मृतका के ससुर और बहू के द्वारा महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा जा चुका था। मौत की जानकारी मृतका के परिजनों को मिलने पर वो सभी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वहीँ घटनास्थल पर थाना प्रभारी कमलेश कुमार के निर्देशानुसार एसआई कंचन रजक एवं चंद्रशेखर आजाद मामले की जांच कर रहे हैं। मृतका के परिजनों ने बताया है की मृतका के साथ अक्सर ससुराल वाले मार पीट किया करते थे।

सभी ने आरोप लगाया है की ससुराल पक्ष के लोगों ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है। वहीं मृतका के पिता ने कहा कि 5 माह पूर्व अपनी लड़की को 1 लाख 70 हजार देकर शादी किया था। बीच-बीच में भी थोड़ा बहुत पैसे का डिमांड किया गया और 8 दिन पूर्व भी 5 हजार रुपए का मांग किया गया था। अभी दुर्गा पूजा के समय ही अपनी लड़की को ससुराल भेजा था।


Copy