रामगढ़: बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां बरका सयाल क्षेत्र के सयाल डी कोलियरी में सीबीआई ने छापेमारी किया है. इस दौरान सीबीआई की टीम ने 2 सीसीएल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है.

CBI की टीम ने CCL के 2 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने बरका सयाल क्षेत्र के सयाल डी कोलियरी में रेड कर 2 सीसीएल कर्मियों को पकड़ा है. सीबीआई की टीम ने पकड़े गये दोनों सीसीएल कर्मियों को भुरकुंडा आफिसर क्लब में लाकर पूछताछ कर रही है. दरअसल किशोरी नामक व्यक्ति ने रमेश यादव और लोकेश के ऊपर आरोप लगाते हुए सीबीआई को कंप्लेन की थी कि ये लोग द्वारा गैर छुट्टी सीएमपीएफ के नाम पर मोटी रकम मांगी जाती है. इस बीच आज किशोरी नामक व्यक्ति ने बैंक से पैसा निकालकर रमेश यादव को दी. इनके द्वारा पैसे को ड्रोवर में रख लिया गया. इस बीच सीबीआईटीमनेदोनों को धर दबोचा.