कोडरमा : वंदे भारत एक्सप्रेस के तीसरे ट्राइल के दौरान रांची जाने के क्रम में हजारीबाग और बरकाकाना के बीच पत्थरबाज़ी की खबर आ रही है. हालांकि इसकी पुष्टि रेलवे के किसी अधिकारी ने नहीं की हैं.

ट्रेन का 1 बोगी का शीशा क्षतिग्रस्त होने की बात आ रही सामने

बताया जाता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का एक बोगी का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है. यह बोगी इंजन से सटा हुआ बोगी है. जानकारी मिली है कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की खबर गलत है. दरअसल हजारीबाग और बरकाकाना के बीच रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है और इसी दौरान जब वंदे भारत गुजर रही थी तो एक सब्वल उड़ कर बंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन से सटे एक बोगी से टकराया और इससे वंदे भारत एक्सप्रेस के एक बोगी का गेट का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है.