UPSC CSE Result 2023 : UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव किए टॉप, जानिए टॉप 5 में आने वालों के नाम

Edited By:  |
UPSC Civil Services Exam 2023 result released UPSC Civil Services Exam 2023 result released

UPSC CSE Result 2023 declared : UPSC सीएसई का रिजल्ट जारी हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से UPSC मेंस 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपीएससी की साल 2023 की इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव टॉप किए हैं। उन्हें ऑल इंड‍िया रैंक वन हासिल हुआ है। वहीं, दूसरे नंबर अनिमेष प्रधान और तीसरे पर डोनुरु अनन्या रेड्डी रहीं हैं।

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के परिणाम में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक वन हासिल की है। वहीं, दूसरा स्थान अनिमेश प्रधान को मिला है और तीसरे नंबर पर अनन्या रेड्डी हैं। चौथे स्थान पर पीके सिद्धार्थ रामकुमार हैं जबकि पांचवें स्थान पर रुहानी हैं। विदित है कि आदित्य ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के प्राइवेट स्कूल CMS की अलीगंज ब्रांच से की है। पिछले साल आदित्य की 216 रैंक थी। वो फिलहाल हैदराबाद की IPS ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनका परिवार लखनऊ के विकास नगर में रहता है। आदित्य ने 2014 में 12वीं की परीक्षा करीब 98.4% अंक के साथ पास की थी।

गौरतलब है कि जिन 1016 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। उनमें 347 जनरल कैटेगरी से हैं। 115 EWS क्लास से हैं जबकि 303 OBC कैंडिडेट हैं। 165 SC और 86 ST उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है। बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ए और बी में नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किए गए हैं।


Copy