U-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता : झारखंड राज्यस्तरीय U-17 सब जूनियर बालक/बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 2023 सह टीम का चयन ट्रायल आज संपन्न

Edited By:  |
Reported By:
u-17 sub junior rashtriye kushti pratiyogita u-17 sub junior rashtriye kushti pratiyogita

रांची: U-17सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका एवं बालक कुश्ती प्रतियोगिता-2023में भाग लेने हेतु झारखंड सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम चयन आज गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव होटवार,रांची में आयोजित किया गया. उक्त चयन ट्रायल में पूरे जिले से130कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का विधिवत उद्घाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के,महासचिव रजनीश कुमार ने किया.

प्रतियोगिता सह चयन में चयनित पहलवान U-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता जो दिनांक 15 अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 नंदिनी नगर गोंडा उत्तर प्रदेश, में आयोजित है. सभी चयनित खिलाड़ी झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.


Copy