मुझे नहीं चाहिए बुढवा दूल्हा... : ज्यादा उम्र और रंग देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार..बेरंग लौट गई बारात..
DESK:-अब गांव की लड़कियां भी शादी लेकर अपने पसंद नापसंद बताने लगी है..इस कड़ी में दूल्हे की ज्यादा उम्र देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और दूल्हे को बारात के साथ बेरंग वापस लौट गई.
यह मामला भागलपुर के रसलपुर से है..जहां 20 साल की दुल्हन ने 38 साल के दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया...बारात के दरबाजा लगने के ठीक बाद दुल्हन जैसे ही जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंची तो दूल्हे की उम्र और रंग देखकर दुखई हो गई और वरमाला पहनाने से इंकार कर दी.इस दौरान दूल्हा के साथ ही दोनो के परिवार के बुजुर्गों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की ,पर दुल्हन पर उसका असर नहीं पड़ा.
दुल्हन की मानें तो दूल्हे की उम्र बहुत ज्यादा है और वो इतने बड़े लड़के से शादी नहीं करना चाहती।वह अपनी जीवन बर्बाद नहीं करना चाहती है.इसलिए उन्हौने शादी से इंकार किया है.वहीं लाख समझाने के बाद भी दुल्हन के तैयार नहीं होने पर दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारातियों के साथ बेरंग वापस लौट गया.