तेजस्वी यादव ने NDA पर साधा निशाना : MLC उपचुनाव में सोनू राय की जीत पर कहा-EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं, तो BJP-NDA कहीं भी नहीं टिकेगी
पटना: तेजस्वी यादव ने भोजपुर-बक्सरMLCउपचुनाव में राजद प्रत्याशी सोनू राय की जीत के बाद बीजेपी औरNDAपर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने इस जीत को जनता की ताकत बताते हुए कहा कि अगर देश और प्रदेश मेंEVMकी जगह बैलेट पेपर यानी मतपत्र से चुनाव कराए जाएं,तोBJP-NDAकहीं भी नहीं टिकेगी. उन्होंने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट के जरिए महागठबंधन को150से अधिक सीटों पर बढ़त मिली थी,लेकिन“तंत्र,यंत्र,षड्यंत्र और छल-कपट”के जरिए हार का सामना करना पड़ा.
तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज भी मतगणना देर रात1-2बजे तक चलती है. उन्होंने कहा कि पहले जब बैलेट पेपर से चुनाव होते थे,तब भी गिनती में इतना ही समय लगता था. ऐसे में लोकतंत्र में जनता का विश्वास मजबूत करने और चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बैलेट पेपर से मतदान पर गंभीरता से विचार होना चाहिए.
हालांकि तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी हमेशा चुनाव जीतने के बाद भीEVMसे मतदान कराने के पक्ष में रही है. इसके बावजूद उन्होंने मौजूदा चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विपक्ष की पुरानी मांग को फिर से दोहराया.
राजद नेता ने भोजपुर-बक्सरMLCउपचुनाव में जीत हासिल करने वाले राजद प्रत्याशी सोनू राय को बधाई दी और सभी कार्यकर्ताओं,नेताओं व मतदाताओं का धन्यवाद किया. इस बयान के बाद बिहार की राजनीति मेंEVMबनाम बैलेट पेपर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





