Hindi News / TRE 4.0 अभ्यर्थियों के साथ अन्याय, NEET UG और AEDO पेपर लीक और...

BIHAR NEWS : TRE 4.0 अभ्यर्थियों के साथ अन्याय, NEET UG और AEDO पेपर लीक और दमन के खिलाफ AISA का राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), पटना विश्वविद्यालय के बैनर तले गुरुवार को पटना कॉलेज परिसर में TRE 4.0 अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय, लगातार हो रहे NEET और AEDO पेपर लीक, शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर दमन और निर्दोष अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी के खिलाफ एक जोरदार प्रतिवाद मार्च निकाला गया. इस मार्च में पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने भाग लिया.

यह मार्च कॉमरेड नितीश, सबा, अदिति, आज़ाद, आशीष, सुमित, मोनू, आदर्श, दीपु, मोहिनी और यूसुफ के नेतृत्व में आयोजित किया गया. छात्रों ने एकजुट होकर शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की.

AISA पटना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, कॉमरेड नितीश ने कहा कि देश में पेपर लीक को सामान्य बनाने की एक खतरनाक संस्कृति विकसित हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया किNTA और भाजपा सरकार ने नई शिक्षा नीति (NEP), VBSA और पेपर लीक के माध्यम से छात्रों के भविष्य को शिक्षा माफियाओं और निजी एजेंसियों के हाथों बेच दिया है.

AISA पटना विश्वविद्यालय की सचिव, कॉमरेड सबा ने कहा कि आज के समय में छात्र, अभ्यर्थी और विशेष रूप से महिलाएं सबसे अधिक असुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि TRE 4.0 के अभ्यर्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने पर पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटा जा रहा है और गिरफ्तार किया जा रहा है. महिला अभ्यर्थियों के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं बेहद चिंताजनक है. उन्होंने बिहार की BJP सरकार , मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और राज्य के शिक्षा मंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाया.

AISA दरभंगा हाउस इकाई के अध्यक्ष, कॉमरेड आज़ाद ने देश में गिरती शिक्षा की गुणवत्ता पर चिंता जताई, जबकिAISA पटना कॉलेज इकाई की अध्यक्ष, कॉमरेड अदिति नेAEDO परीक्षा में हुए पेपर लीक औरBPSC TRE 4.0अभ्यर्थियों के अपमानजनक तरीके से हिरासत और गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की.

AISA पटना विश्वविद्यालय ने इस प्रतिवाद के माध्यम से मांगे रखी कीTRE 4अभ्यर्थियों पर जारी दमन तत्काल बंद किया जाए. जेल भेजे गए अभ्यर्थियों को अविलंब रिहा किया जाए और उनकी बहाली सुनिश्चित की जाए. पेपर लीक की घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जाए.NEET 2026औरAEDO परीक्षा में हुए पेपर लीक के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए. प्रभावित परीक्षाओं की पुनः परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित की जाए.

AISA ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक और तेज किया जाएगा.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--