स्वतंत्रता दिवस 2025 : राज्यपाल संतोष गंगवार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में किया झंडोत्तोलन
रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया. झंडोत्तोलन के बाद राज्यपाल ने शहीदों को नमन किया और आमलोगों को संबोधित किया.
राज्यपाल ने रांची के मोरहाबादी मैदान में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन से आसपास का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया. ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल राज्य की जनता को संबोधित किया. राज्यपाल ने शहीदों को नमन करते हुए संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की.
बता दें कि रांची के मोरहाबादी मैदान में हमेशा राज्य के मुख्यमंत्री ही ध्वजारोहण करते आये हैं. लेकिन इस बार राज्यपाल के हाथों आज ध्वजारोहण के साथ राज्य की बरसों पुरानी यह परंपरा टूट गई. रांची में मुख्यमंत्री और उपराजधानी दुमका में राज्यपाल ध्वजारोहण करते आये हैं. सीएम हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म में व्यस्त हैं. इसी कारण आज 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया.