'ममता ने पंक्चर किया विपक्षी एकता गुब्बारा' : सुशील मोदी का CM पर कटाक्ष, हवा भर रहे नीतीश

Edited By:  |
sushil modi ne kaha nitish vipakshi ekta me jor laga kar bhar rhe hawa sushil modi ne kaha nitish vipakshi ekta me jor laga kar bhar rhe hawa

पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी और कांग्रेस ने विपक्षी एकता के जिस गुब्बारे को पिन मार कर पंक्चर किया, उसमें नीतीश कुमार हवा भरने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता दीदी ने कांग्रेस के एकमात्र विधायक बायरन विस्वास को टीएमसी में शामिल करा लिया। वहाँ क्या टीएमसी और कांग्रेस में एकता हो सकती है ?

सुशील मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस और बसपा, दोनों दलों ने अखिलेख यादव की पार्टी का समर्थन करने से इनकार कर दिया। मोदी ने कहा कि क्या यूपी में भाजपा-विरोधी तीन बड़े दलों में नीतीश कुमार एकता करा पाएँगे ? उन्होंने कहा कि दिल्ली संबंधी अध्यादेश पर केजरीवाल को समर्थन देने से कांग्रेस ने इनकार कर दिया।

कांग्रेस की दिल्ली और पंजाब प्रदेश ईकाई आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी होने को राजी नहीं। राहुल गांधी मुख्यमंत्री केजरीवाल को मिलने का समय दिये बिना विदेश चले गए। मोदी ने कहा कि क्या नीतीश कुमार दिल्ली-पंजाब में कांग्रेस और केजरीवाल के बीच दोस्ती करा सकते हैं ? उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठने और चाय पीने से विपक्षी एकता नहीं हो जाती।


Copy