STET 2023 Result : STET 2023 का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, अभ्यर्थियों की बढ़ी धड़कनें

Edited By:  |
 STET 2023 result will be released on October 3  STET 2023 result will be released on October 3

STET 2023 Result :एसटीईटी 2023 का रिजल्ट 3 अक्टूबर को जारी हो सकता है। जी हां, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष ने बताया है कि STET-2023 का रिजल्ट 3 अक्टूबर को जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।

3 अक्टूबर को निकलेगा रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष ने कहा कि हमारा उद्देश्य STET समाप्त होने के 15 दिनों के अंदर रिजल्ट देने का है। इसी को देखते हुए परीक्षा परिणाम 3 अक्टूबर को जारी करने की तैयारी की जा रही है। STET का आयोजन ऑनलाइन मोड में 4 से 18 सितंबर तक हुआ था। परीक्षा में 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा दो पालियों में ली गई थी।

गौरतलब है कि प्रथम पाली में नौंवी और 10वीं के विषयों की और दूसरी पाली में 11वीं और 12वीं के विषयों की परीक्षा आयोजित हुई थी। पहली बार एक साथ 46 विषयों की परीक्षा ली गयी है। इसमें पेपर-1 में 17 विषय और पेपर-2 में 29 विषय शामिल थे।