Hindi News / Dunki का शानदार टीज़र रिलीज, सामने आई 5 दोस्तों की कहानी

बर्थडे पर SRK ने दी फैंस को ट्रीट : Dunki का शानदार टीज़र रिलीज, सामने आई 5 दोस्तों की कहानी

Edited By:  |
srk ki upcoming film dunki ka teaser reliese, fans utsahit srk ki upcoming film dunki ka teaser reliese, fans utsahit

DESK : गुरुवार को बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान अपना 58वां जन्‍मदिन (58th Birthday of Shahrukh Khan) मना रहे हैं। इस मौके पर SRK के फैन्‍स को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी का टीज़र रिलीज कर दिया है। इस साल पठान और जवान जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍में देने के बाद SRK के फैन्‍स को इस फिल्‍म का काफी समय से इंतजार था।



टीजर की पहली झलक के बाद फिल्म की कहानी कुछ यूं समझ में आई है कि यह 5 दोस्तों की कहानी है, जो विदेश जाने की सारी जुगत लगाते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने इन दोस्तों को लंदन ले जाने की जिम्मेदारी ली है। डंकी प्यार और दोस्ती को सेलिब्रेट करती है। टीजर में कई सारे फन एलिमेंट देखने को मिलते हैं। मूवी के कैरेक्टर्स की बात करें तो यह काफी कलरफुल हैं। बहुत जल्द फिल्म का ड्रॉप 2 रिलीज किया जाएगा। फिल्म की पहली झलक ‘डंकी ड्रॉप 1’ राजकुमार हिरानी के सिनेमा की शानदार झलक दर्शा रही है।


सिग्नेचर स्टेप दोहराते दिखे शाहरुख

इस टीजर की शुरुआत में ही शाहरुख खान रेगिस्तान में भागते नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुछ और लोग भी हैं। इसी बीच एक शूटर उन्हें शूट करने की कोशिश कर रहा है। वे विदेश जाने के लिए निकले हैं, शाहरुख अपने दोस्तों संग विदेश पहुंच पाते हैं कि नहीं इसी के इर्द-गिर्द कहानी बनाई गई है। टीजर में शाहरुख अपनी पुरानी फिल्मों के लुक्स को ही दोहराते नजर आ रहे हैं।


जानें कब रिलीज होगी डंकी

आपको बता दें कि शाहरुख खान की ये फिल्म पहले 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसकी रिलीज को 21 दिसंबर 2023 रख दिया गया। क्रिसमस के मौके पर शाहरुख खान फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का ओवरडोज लेकर आए हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा विक्की कौशल, बोमन ईरानी, सतीश शाह और तापसी पन्नू भी नजर आएंगी।