पूरे बिहार में दिख रहा बंदी का असर : राहुल-तेजस्वी के खिलाफ नारेबाजी,कई इलाकों में सड़कें जाम

Edited By:  |
Slogans raised against Rahul-Tejashwi, roads blocked in many areas Slogans raised against Rahul-Tejashwi, roads blocked in many areas

बिहार:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर एनडीए ने आज बिहार बंद का ऐलान किया है।बंदी का असर बिहार के अलग-अलग जिलों मेंदिखने को मिल रहा है।महिलाएं भी उतरीं सड़कोंसड़कोंपर।

शेखपुरा:-बिहार की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी अब बड़े विवाद में बदल चुकी है. इस टिप्पणी के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार बंद का आह्वान किया और पूरे राज्य में इसका असर दिखा। शेखपुरा,बरबीघा से लेकर पटना तक सड़कें विरोध प्रदर्शनों से गूंज उठीं। शेखपुरा में एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग चौक-चौराहों पर प्रदर्शन करते हुए महागठबंधन की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आम जनजीवन भी आंशिक रूप से प्रभावित दिखा। सभी बाजार बंद रहे तो सड़कों पर आवागमन भी बाधित हुआ। जदयू के पूर्व एमएलसी प्रत्यासी ललन प्रसाद,भाजपा राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि बीपीन मंडल और आरएलएम के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां मातृ देवो भवः और पितृ देवो भवः की परंपरा रही है। ऐसे में किसी भी मां के सम्मान पर चोट पहुंचाने वाली भाषा को समाज किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं कर सकता।


सुपौल:-सुपौल में बुधवार कोNDAकार्यकर्ताओं ने बिहार बंद के आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन किया। बंद का मुख्य कारण कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी बताया गया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सुपौल शहर के महावीर चौक पर सुबह से ही बड़ी संख्या में भाजपा,जदयू और हम पार्टी के कार्यकर्ता जमा हुए और सड़क जाम कर कांग्रेस-राजद के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

बगहा:-बगहा में भाजपा के महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के अपमान के विरोध में बंदी का आह्वान किया। इस बंदी का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि रंजन ने किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ नारे लगाए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अचिंत्य कुमार और युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल पांडेय शामिल हुए और उन्होंने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। बंदी के कारण बगहा में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ,लेकिन आवश्यक सेवाएं जैसे कि अस्पताल और एम्बुलेंस सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहीं।


भागलपुर:-भागलपुर नरेंद्र मोदी की मां गोली देने मामले मे बिहार मे राजनीतीक तेज हो गया है लगातार बिहार मे राजद और कांग्रेस के खिलाफ एनडीए के कार्यकर्ता विरोध कर रहे है। वहीं आज बिहार बंद को लेकर भागलपुर मे सुबह सात बजे से एनडीए की कार्यक्रता सड़क पर उतर कर राजद और कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश दिखा रहे है,भागलपुर के खलीफा बाग चौक और स्टेशन चौक पर भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता विरोध कर रहे है।


अररिया:-भाजपा ने आज बिहार बंद का आह्वान किया. फारबिसगंज में सुबह से ही एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए।बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के नेतृत्व में बंद का आव्हान किया गया।बिहार बंद के आह्वान में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी समेत सभी बड़े नेता शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कहे जाने वाले अपशब्द और अमर्यादित बयान दिए गये थे,इसी बात को लेकर आज पूरे बिहार में बंद का आह्वान किया गया है।सुबह8बजे से पोस्ट आफिस चौक से शुरू किया गया और पैदल चलते हुए यह पटेल चौक पर पहुंचे। कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया।बिहार बंद के आह्वान में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा के सभी बड़े नेता शामिल हुए।

नालंदा:-पीएम मोदी की मां को गाली देने के विरोध में एनडीए द्वारा बिहार बंद का आवाहन किया गया। जिसका असर नालंदा में भी देखने को मिला। विधान पार्षद रीना यादव के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाएं सड़क पर उतरी और बंद को सफल बनाने का आवाहन किया। इस मौके पर रीना यादव ने कहा कि मां का अपमान हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को माफी मांगना चाहिए। महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निशा रानी ने कहा कि सिर्फ मोदी जी की मां का अपमान नहीं है बल्कि पूरे बिहार के हर मां और बेटी और बहनों का अपमान है।