Hindi News / रोजगार, शिक्षा, कृषि और निवेश पर बड़े फैसले, विकास की नई रफ्तार का...

सम्राट सरकार के 100 दिन : रोजगार, शिक्षा, कृषि और निवेश पर बड़े फैसले, विकास की नई रफ्तार का सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Edited By:  |
samrat sarkar ke 100 din samrat sarkar ke 100 din

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने अपने कार्यकाल के100दिन पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर सरकार ने रोजगार, शिक्षा, कृषि, निवेश और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में लिए गए अहम फैसलों को अपनी प्रमुख उपलब्धि बताया है. सरकार का दावा है कि इन100दिनों में विकास की गति तेज करने और सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

सरकार के अनुसार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई नीतिगत फैसले किए गए. किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर भी विशेष ध्यान दिया गया. पंचायतों को अधिक अधिकार देने और नए शहरों के विकास की दिशा में भी सरकार ने पहल शुरू की है.

महिला सशक्तिकरण, प्रशासनिक सुधार और तकनीक आधारित शासन व्यवस्था को बढ़ावा देना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहा. सरकार का कहना है कि बिहार को आधुनिक, आत्मनिर्भर और निवेश के अनुकूल राज्य बनाने के उद्देश्य से योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है.

सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, बुनियादी ढांचे के विकास और निवेश बढ़ाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाने का दावा किया है. सरकार का मानना है कि पहले100 दिनों में लिए गए फैसले आने वाले वर्षों में बिहार के विकास की मजबूत नींव साबित होंगे. आगामी दिनों में रोजगार, शिक्षा, कृषि और उद्योग से जुड़ी योजनाओं को और तेज गति से आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट