Hindi News / गड्ढे में पलटने के बाद ऑटो में दौड़ा करंट, 3 लोगों की मौत,...

पटना के मनेर में बड़ा हादसा : गड्ढे में पलटने के बाद ऑटो में दौड़ा करंट, 3 लोगों की मौत, 3 अन्य घायल

Edited By:  |
patna ke maner mai bada hadsa patna ke maner mai bada hadsa

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से है जहां मनेर के बयापुर में अनियंत्रित ऑटो गड्ढे में पलटने और करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 अन्य लोग घायल हो गए. घटना से इलाके में सनसनी है.

बताया जा रहा है कि बयापुर गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. दुर्घटना के बाद ऑटो वहां से गुजर रही लो-टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया. हादसे में घटना स्थल पर ही भुन्ना टोला निवासी टुनटुन राय,टाटा कॉलोनी निवासी झुन्ना लाल और दरवेशपुर निवासी पन्ना लाल साव की मौत हो गई. वहीं 3 अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से झुलस गया जिसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-