Hindi News / छात्रों पर लाठीचार्ज के जवाब में पथराव, कई वाहन क्षतिग्रस्त

भागलपुर में भी बिहार बंद के दौरान बवाल : छात्रों पर लाठीचार्ज के जवाब में पथराव, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Edited By:  |
bhagalpur mai bhi bihar band ke dauran bawal bhagalpur mai bhi bihar band ke dauran bawal

भागलपुर : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा आहूत बिहार बंद के दौरान शनिवार को भागलपुर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. तिलकामांझी चौक पर बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों और पुलिस के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई जो देखते ही देखते टकराव में बदल गई.

पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किए जाने पर स्थिति बिगड़ गई. इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज से आक्रोशित छात्रों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इस दौरान कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाए और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया. फिलहाल तिलकामांझी चौक और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

भागलपुर से संवाददाता रवि आर्यन की रिपोर्ट--