Bihar News : रालोमो की 5 सितंबर को संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली

Edited By:  |
RLMO's mega rally for constitutional rights delimitation reform on 5th September RLMO's mega rally for constitutional rights delimitation reform on 5th September

पटना:- 5 सितंबर को शहीद जगदेव प्रसाद कुशवाहा का शहादत दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से आयोजित संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार की सारी तैयारी हुई पूरी।पटना के मिलर हाई स्कूल के प्रांगण में जुटेंगे बिहार के सभी जिलों से लाखों रालोमो कार्यकर्ता।


बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस सह शिक्षक दिवस के अवसर पर कल5 सितंबर2025 को राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश की ओर से आयोजित संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार महारैली की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है,जिसमें पूरे बिहार के38 जिलों से लाखों कार्यकर्ता जुटेंगे।यह रैली शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत दिवस पर आयोजित की जा रही है।इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि इस महारैली का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमों, भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा करेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी समेत सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण एवं जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर के रालोमो कार्यकर्ता शामिल हो रहेहैं।