रितेश पांडेय के नए सॉन्ग ने मचाया गर्दा : 'ताड़ी से साड़ी महकवला' हुआ रिलीज, दर्शकों का मिजाज दुरुस्त

Edited By:  |
ritesh pandey ke naye song me udaya garda  ritesh pandey ke naye song me udaya garda

DESK : बैक टू बैक बेहतरीन गायिकी से भोजपुरी फैंस के दिलों पर राज करने वाले भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय का नया गाना “ताड़ी से साड़ी महकवला” रिलीज हो गया है। यह गाना सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वेब म्यूजिक से रिलीज हुआ है, जिसे उनके फैंस ने खूब सराहा है। रितेश पांडेय ने यह गाना प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और यह गाना वायरल भी हो रहा है।


वहीं, गाना “ताड़ी से साड़ी महकवला” को लेकर रितेश पांडेय ने कहा कि गर्मी के दिनों में यह भोजपुरी के दर्शकों के मिजाज को दुरुस्त करने वाला गाना है। गाना बेहद शानदार बना है और यह सबों को पसंद आएगा। हमने इस गाने को दिल से बनाया है। भोजपुरी के ऑडियन्स मेरे लिए भगवान हैं। उनके लिए हम एक से बढ़ कर एक गाने लेकर आ रहे हैं। आगे भी कई गाने आने वाले हैं। लेकिन उससे पहले आज रिलीज इस गाने के लिए अपने चाहने वालों से खूब प्यार और आशीर्वाद चाहूँगा। आप सभी हमारे इस गाने को भरपूर प्यार और आशीर्वाद दे। आपका प्यार हमारे लिए प्रेरणा है।

आपको बता दें कि गाना “ताड़ी से साड़ी महकवला” को रितेश पांडेय ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में संजना मिश्रा ने अपनी अदाओं से खूब धमाल मचाया है। लिरिक्स अरुण बिहारी का है। म्यूजिक छोटू रावत का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। निर्देशक गोल्डी जायसवाल हैं।


Copy