नगर निकाय चुनाव : पार्षदों में दिख रहा आक्रोश, जनता हो रही परेशान


रांची:-राज्य में नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण निवर्तमान पार्षदों में आक्रोश देखा जा रहा है। पार्षदों का कहना है कि रांची नगर निगम में अफसरशाही शुरू हो गई है। जनता हमारे पास समस्याएं लेकर पहुंच रही हैं लेकिन किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में हम हो गए हैं। कई पार्षदों ने कहा कि जनता ने हमें चुना था सरकार को हटाने का कोई अधिकार नहीं था उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान परिस्थिति में राजधानी रांची कई जगहों पर जल संकट बना हुआ है लोगों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं हो पा रहा है। निवर्तमान पार्षदों ने अफसरों पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर वह उनके समस्या को नहीं सुन रहे हैं।
बता दे कि28अप्रैलको सभी पार्षदों काकार्यकालसमाप्तहुआ है।जिसके साथ जनप्रतिनिधियों के अधिकार भी समाप्त होगए हैं।लेकिन इससे आम लोगों कीपरेशानियांबढ़ गई है।
सभी पार्षदों का कहना है किसमय पर निकाय चुनाव नहीं होने के पीछे सरकार और चुनाव आयोग जिम्मेदार है।तय समय पर चुनाव नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़रहा है।
जाति प्रमाण पत्र,आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दोंको लेकर आखिर लोंग कहा जाए। ऐसे में जल्द से जल्दचुनाव होना चाहिए ताकि हम जनता की समस्याओं का समाधान कर सके।