

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026
Liveरांची : भाजयुमो के मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली पर हुए लाठीचार्ज और पुलिसिया बर्बरता पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार से झारखंड के युवा उनके ही वायदों का जवाब मांगने आए थे. रोजगार पर, बेरोजगारी भत्ता पर, युवाओं पर हो रहे अत्याचार पर, आदिवासियों पर हो रहे जुल्म पर, महिलाओं पर हो रहे व्यभिचार जैसे मुद्दों पर झारखंडवासियों को झूठे सपने दिखाकर हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने. केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि सीएम बनने के बाद हेमंत सोरेन ने 5 साल में झारखंड में भ्रष्टाचार, अत्याचार को बढ़ावा देने का काम किया है. इन सब चीजों का जवाब मांगने राज्यभर के युवा आज मोरहाबादी मैदान आए थे. शांतिपूर्ण तरीके से युवा प्रदर्शन कर रहे थे. सरकार से जवाब मांग रहे थे. परंतु मुख्यमंत्री ने अपनी तानाशाही का परिचय दिया. पहले तो कंटीले तारों की वेरिकेडिंग की और युवा जब जवाब मांगने के लिए आगे बढ़े तो उन पर लाठियां बरसाई. आंसू गैस के गोले छोड़े. ऐसा करके मुख्यमंत्री ने अपने डर को प्रमाणित किया है. राज्य का युवा इनकी ईंट से ईंट बजाने को तैयार हैं. मुख्यमंत्री अपने घर में बैठकर खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पूरे राज्य की जनता सड़कों पर है.रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि अब इस राज्य के युवा यह तय कर चुके हैं कि युवाओं पर लाठियां बरसाने, रोजगार मांगने वाले पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करने वाली, आदिवासी महिला अत्याचार पर मुखर होकर बोलने वालों पर यह सरकार तानाशाही कर रही है.संजय सेठ ने कहा कि ऐसी तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का मन युवा बना चुका है. लोकतांत्रिक तरीके से आने वाले दिनों में इसका मुंहतोड़ जवाब राज्य की जनता देगी.
रांची : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली में प्रदर्शनकारियों पर आंस गैस के गोले और रबर के बुलेट चलाये गये हैं. आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता पीछे नहीं हट रहे थे. लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका. भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदर्शनकारियों ने कंटीले तार वाली बैरिकेडिंग के पहले वाल को तोड़ दिया. पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज किया. कुछ देर बाद पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े. इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं. आपको बता दें कि भाजयुमो ने झारखंड सरकार के खिलाफ आज मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली निकाली है. इस रैली में पूरे राज्य से बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता जमा हुए हैं. रैली के पहले पूरे क्षेत्र में रांची जिला प्रशासन के द्वारा निषेधाज्ञा लागू कर धरना,रैली और जनसभा करने पर रोक लगाने का आदेश रखा. रैली में पुलिस जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए अड़ गये. भाजपा ने हेमंत सरकार पर अन्याय के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने का आरोप लगया है. भाजपा ने आक्रोश रैली विफल करने का, रैली में काफी दूर से आ रहे कार्यकर्ताओं को जगह -जगह रोकने का आरोप लगाया है. वहीं कंटीले तार से बैरिकेडिंग पर सवाल उठाया है.
रांची : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय रांची में गुरुवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई. कांग्रेस नेता चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए बता दें कि ये सभी लोग सरायकेला खरसावां से आए थे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हम विपक्षी पार्टी में हैं और हम संघर्ष कर रहे हैं. हमारे संघर्ष के साथी बना रहे हैं, इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है. आने वाले दिनों में हम विधानसभा के चुनाव में जीतेंगे. वहीं चंपाई सोरेन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी सहानुभूति उनके साथ है. अब फैसला उनको लेना है कि वह संगठन बनाएंगे या किसी पार्टी को ज्वाइन करेंगे. वहीं कांग्रेस पार्टी में लगभग एक दशक का समय देने के बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले नेताओं ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतीश और सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा सा समुद्र है. इसमें मेरा भी छोटा सा प्रयास होगा जिसमें की महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे और आने वाले चुनाव में सरायकेला में भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी, यह हम सुनिश्चित करते हैं.
रांची : साल 2024 के “यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर चैलेंज“ में सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. अमृतसर में हुए इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्कूल की दो टीमों, “टीम कोकोनट“ और “टीम ज़ेन वाइटल“ ने भाग लिया. इन टीमों ने जूरी के सामने अपने व्यवसायिक योजनाओं को पेश किया. “टीम ज़ेन वाइटल“ ने फिटनेस ट्रैक करने वाला एक ऐप बनाने की योजना बताई, जबकि “टीम कोकोनट“ ने जैविक और प्रोटीन युक्त खाद्य उत्पादों की एक श्रृंखला तैयार की. पूरे भारत के 28 स्कूलों की 51 टीमों में से सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची की दोनों टीमों को उनके नए विचारों के लिए ‘सिल्वर मेडल’ से सम्मानित किया गया. छात्रों को श्रीकांत बोला (सक्षम उद्यमी) से मिलने का भी मौका मिला, जिन्होंने अपनी प्रेरणादायक कहानी से सभी को प्रेरित किया. संपूर्ण विद्यालय को इन छात्रों पर गर्व है. प्रधानाचार्या परमजीत कौर ने इन छात्रों को बधाई दी और उन्हें अपनी योजनाओं को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया. टीम ज़ेन वाइटल1. स्नेहल प्रिया ( XII F )2. आदित्य राज ( XI F )3. अदिति अग्रवाल ( XI E )4. तुस्य प्रताप सिंह ( XI F)टीम कोकोनट1. दैविक अग्रवाल (XI E)2. काव्या मिढ़ा ( XI E )3. हंशिका अग्रवाल ( XI E )4. सिया डोकनिया ( XI E)
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 21 अगस्त को पलामू में आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री अब 22 अगस्त को अपने निर्धारित कार्यक्रम झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करने पलामू आएंगे. आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर 21 अगस्त को आयोजित भारत बंद के समर्थन में मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर बनाने की अनुमति दी है. कोर्ट ने कहा है कि जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है, उन्हें आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए. इस फैसले को वापस लेने की मांग पर भारत बंद का आह्वान किया गया है. मंत्री ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं झारखंड सरकार भारत बंद का समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को अध्यादेश लाकर आरक्षित वर्ग के हित में उचित निर्णय लेना चाहिए. मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देना चाहती है. झामुमो एवं झारखंड सरकार बंद समर्थकों के साथ है.
RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने प्रदेश नेतृत्व में बड़ा बदलाव कर दिया है. कांग्रेस ने राजेश ठाकुर की जगह केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है और डॉ.रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इनकी नियुक्ति की है. सितंबर में विधानसभा चुनाव होने की घोषणा होने की संभावना है. ऐसे में झारखंड के ओबीसी वोट बैंक को लेकर कांग्रेस ने केशव महतो कमलेश पर दांव लगाया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केशव महतो कमलेश को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को तत्काल प्रभाव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.बता दें कि कमलेश एकीकृत बिहार में सिल्ली से दो बार विधायक रह चुके हैं, जबकि विहार सरकार में एक बार मंत्री भी बने हैं. झारखंड में महतो ( कुड़मी जाति ) को साधने की रणनीति से कांग्रेस की ओर से यह कदम दिख रहा है. झारखंड में ओबीसी की आबादी करीब 42 फीसदी है. ऐसे में एक बड़े वोट बैंक को कांग्रेस ने अपने पाले में करने के लिए उसी समाज के नेता को प्रदेश की बागडोर सौंपी है.
रांची : झारखंड में काफी लंबे समय से चली आ रही जीएसटी एवं रॉयल्टी राशि का बकाया अब राज्य को मिलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने केंद्र सरकार पर झारखंड के बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सोशल मीडिया के माध्यम से खुशी जाहिर की है. दरअसल सुप्रीम कोर्ट द्वारा आए निर्णय के बाद मुख्यमंत्री ने यह कहा है कि अब झारखंड को उनका वास्तविक अधिकार मिलने जा रहा है. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा है कि हम अपना हक और अधिकार लेना जानते हैं. जैसे हमने झारखंड लड़ के लिया है. वैसे ही अपना हक और अधिकार भी लड़ कर लेंगे. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हम सम्मान करते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की जनता के हित में फैसला सुनाया है. बता दें कि राज्य सरकारें अब 1 अप्रैल 2005 के बाद से केंद्र और खनन कंपनियों से पिछला बकाया वसूल सकेंगे. खनिज अधिकारों पर टैक्स लगाने का अधिकार राज्यों के पास ही रहेगा. सुप्रीम कोर्ट से केंद्र और माइनिंग कंपनियों को बड़ा झटका लगा है. 9 जजों की संविधान पीठ ने खनिज अधिकारों और खनिज वाली भूमि पर टैक्स लगाने के मामले पर बड़ा फैसला सुनाया है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है. वहीं इस बकाया राशि पर आए निर्णय को लेकर झारखंड बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि 2005 से ही बकाया है. इसमें की 9 से 10 सालों तक कांग्रेस का शासन काल रहा है. यह निर्णय स्वागत योग्य है. लेकिन इसकी जिम्मेदार भाजपा नहीं कांग्रेस है. यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समझना चाहिए. वहीं केंद्र के पास बकाये राशि को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा उर्फ दीपू ने कहा कि 2005 से भले ही कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन भाजपा को भी अब एक 11 साल होने को है और ऐसे में केंद्र के पास जीएसटी एवं रॉयल्टी का पैसा बकाया रखना झारखंड के साथ बेईमानी थी और अब स्वागत योग्य निर्णय सुप्रीम कोर्ट से आया है. भले ही कई किस्तों में राशि आएगी लेकिन जो भी राशि आएगी उसे हम झारखंड की आदिवासी मूलवासी के विकास के लिए खर्च करेंगे.
रांची : झारखंड बीजेपी के मंडल अध्यक्षों की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी मंच पर उपस्थित हैं. बता दें कि झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान भी बैठक में शामिल हो सकते हैं. शिवराज सिंह चौहान की दोपहर 12:00 तक आने की संभावना है. राज्य के 24 जिलों के मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में इस बैठक में आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर के रणनीति बनेगी. मंडल अध्यक्षों से भी सलाह मशविरा लिया जाएगा एवं जीत के मूलमंत्र दिए जाएंगे.
रांची : सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े गर्व और राष्ट्रीय उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. प्रदीप वर्मा, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा, झारखंड के जेनरल सेक्रेटरी, श्रीमती परमजीत कौर, प्राचार्या, सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची, प्रो. (डॉ.) गोपाल पाठक, डायरेक्टर जेनरल, सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची, प्रो. (डॉ.) वी. के. सिंह, रजिस्ट्रार, सरला बिरला विश्वविद्यालय और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ. इसके बाद राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन हुआ. स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के दौरान एनसीसी के नेतृत्व में चारों सदनों के छात्रों ने स्कूल बैंड पर लयबद्ध मार्च किया. हमारे विशेष अतिथि, डॉ. वर्मा को इस अवसर पर उनकी उपस्थिति के लिए आभार के प्रतीक के साथ सम्मानित किया गया. उन्होंने सभा को संबोधित किया और वैश्विक परिदृश्य में हमारे राष्ट्र के योगदान की सभी को याद दिलाई. उन्होंने शिक्षकों को युवा मन को सकारात्मकता के साथ आकार देने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे हमारे देश को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जा सकें. इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें बच्चों को हमारे महान नेताओं के बलिदानों की याद दिलाई गई. छात्रों ने देशभक्ति की धुनों पर प्रदर्शन किया. हॉल मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुनों और प्रेरणादायक भाषणों से गूंज उठा. यह एक ऐसा दिन था जिसने राष्ट्रीय गौरव और गौरव को प्रतिध्वनित किया और सभी को राष्ट्रवाद की भावना से भर दिया. सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया. इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा, झारखंड के जेनरल सेक्रेटरी डॉ. प्रदीप वर्मा उपस्थित थे. इस यात्रा में राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, महिलौंग और राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, आरा के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया. पूरा सप्ताह भारतीय स्वतंत्रता के जश्न को समर्पित था, जिसमें ‘देशभक्ति’ विषय पर पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, क्विज और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिता एवं गतिविधियाँ शामिल थीं.
रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में सोमवार को तिरंगा ध्वज स्टॉल का फीता काट कर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया. इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह,प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो, राफिया नाज, राहुल अवस्थी, विवेक विकास, तारिक इमरान, मृत्युंजय पाठक, गुरविंदर सेठी , संजय चौधरी,संजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन के महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार चौथे वर्ष हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र जागरण का ऐतिहासिक कार्यक्रम है. प्रत्येक भारत वासी आजादी के आंदोलन में जान की बाजी लगाने वाले लाखों स्वतंत्रता सेनानियों शहीदों को तिरंगा लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है , नमन करता है. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की आन बान और शान है. इसको अपने अपने घरों पर लगाकर हर भारतवासी गौरवान्वित महसूस करता है.उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर घर तक ध्वज पहुंचे, इसकी चिंता करते हैं. प्रदेश कार्यालय में तिरंगा ध्वज आम नागरिक की सुविधा के लिए सशुल्क उपलब्ध है. उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और लगाने के लिए प्रेरित भी करें. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भारत की आजादी की लड़ाई एवं लाखों शहादत से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है.
रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने सोमवार को रांची महानगर की भाजपा की नई टीम एवं 19 मंडलों के नवनियुक्त मंडल के अध्यक्ष को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया. उन्होंने सभी कर्मयोगी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दिया. इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और हमसब लोग एक परिवार के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हमसब एक कार्यकर्ता हैं. पार्टी जो जिम्मेवारी देती है हम सब उस जिम्मेवारी का निर्वहन करते हैं. इसलिए आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं.इस मौके पर कांके विधायक समरी लाल, रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू , महामंत्री बलराम सिंह , जितेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह सहित रांची महानगर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं 19 मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहे. सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को निर्वाचन सदन में प्रेस को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने "सैल्यूट टू बीएलओ" , "इलेक्शन क्विज" का शुभारंभ एवं सांख्यिकीय रिपोर्ट का विमोचन करते हुए मीडिया के प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने इस अवसर पर सैल्यूट टू बीएलओ एवं इलेक्शन क्विज के पोस्टर भी जारी किए. कार्यक्रम के दौरान लोकसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत आंकड़ों वाली सांख्यिकीय रिपोर्ट पुस्तिका का भी विमोचन किया. इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि युवाओं को चुनाव के प्रति प्रेरित करने के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा राज्य स्तरीय चुनावी क्विज का आयोजन किया जा रहा है. इसमें झारखंड के कोई भी मतदाता 16 अगस्त से 26 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा कर भाग ले सकते हैं. उक्त प्रतियोगिता राज्य के आम मतदाताओं के लिए है. इसलिए निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे. यह प्रतियोगिता 29 सितंबर को ऑनलाइन माध्यम से होगी जिसके उपरांत 5 अक्टूबर को सभी जिलों के विजेता प्रतिभागियों की ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिता राजधानी रांची में आयोजित की जाएगी. विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपए निर्धारित है. वहीं प्रत्येक जिले के विजेता को 10 हजार रुपए दिए जायेंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किए जाने की कार्य योजना है. इसके लिए "सैल्यूट टू बीएलओ" अभियान शुरू किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 29,562 बीएलओ हैं और राज्य के निर्वाचन तंत्र में इनकी अहम भूमिका होती है. बीएलओ को सम्मानित करने के पीछे मूल उद्देश्य उन्हें अभिप्रेरित करना है. उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र से तीन बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित कराने का प्रस्ताव है.इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ओएसडी गीता चौबे, इंडिया स्टेट के आर.के. ठकराल आदि उपस्थित रहे.
रांची : अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जी की 207वीं जयंती अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में हटिया स्थित शहादत स्मारक स्तंभ के प्रांगण में पूर्वाह्न 10 :30 बजे हुई. ठाकुर निवास बडकागढ़ जगन्नाथपुर में अमर शहीद के अदमकद प्रतिमा पर 9:30 बजे श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वहीं सेक्टर 2 में शाम के 5:00 बजे श्रद्धांजलि अर्पित की गई.समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उपमाहापौर अजय नाथ शाहदेव जी का स्वागत अमर शहीद के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने पुष्पगुछ देकर किया.सर्वप्रथम स्मारक स्तंम्भ में जाकर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही मेदांता हास्पिटल से आए कुलदीप जी, डॉ. प्रतिमा कुमारी और पूरे टीम का स्वागत किया गया.इसके उपरांत नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन अजय नाथ शाहदेव ने किया. तत्पश्चात इकठे हुए लोगों ने बारी बारी से चिकित्सकों को दिखाना शुरू किया. साथ ही साथ अपने बीमारी के बेहतर उपचार हेतु डॉक्टर से सलाह लिया. शाहदेव ने मेदांता से आए हुए डॉक्टरों से बात किया और धन्यवाद दिया. अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव वीर स्वतंत्रता सेनानी और झारखंड के छोटानागपुर राज परिवार के माटी पुत्र ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को स्वतंत्रता दिलाई. आज सरकार को चाहिए कि शहीद के परिवार के सामाजिक, शैक्षणिक,स्वास्थ्य, रोजगार, शहीद के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए. स्मारक स्थल के सुंदरीकरण करने एवं शहीद के प्रत्यक्ष उत्तराधिकारी ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव को हर सम्भव मदद करने की बात कही. उन्होंने वृहत पैमाने में चिकित्सा कैम्प लगवाने की बात कही.साथ ही शाहदेव ने कहा कि अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की भूमि पर एच ई सी कारखाना का निर्माण हुआ और वे एच ई सी के प्रथम विस्थापित हुए. आज उनके परिवार को जो सम्मान एच ई सी को देनी चाहिए वो नहीं दे पा रही है. एच ई सी प्रबंधन को शहीद के सम्मान में कार्य करने की दिशा पर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि एच ई सी कारखाना को बचाने के लिए सभी विस्थापित भाईयों को एक होने को कहा. उन्होंने एच ई सी को बचाने और कामगारों के लिए कहा कि हम केंद्र में एच ई सी को सहायता दिलाने और सुचारू रूप से चलाने की बात करेंगे. सभा के संचालन गुप्तेशवर सिंह ने कहा कि 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी की सरकार ने झारखंड सेनानी कोष का निर्माण झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के उत्थान हेतु बनाया गया परंतु आज यह मृत्यु प्राय बनकर रह गया. इस कोष को पुर्नगठित करने की बात कही. संतोष राय ने कहा कि बडकागढ़ की भूमि पर बना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नामांकरण अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर होना चाहिए, जिसके लिए वे अजय नाथ शाहदेव जी से बात किया.वहीं अध्ययन केंद्र के मुख्य संरक्षक इंदर गोप ने शहादत स्मारक स्तंभ के सुंदरीकरण के लिए कहा.वहीं केंद्र सदस्य सुधीर सिंह ने कहा कि सरकार को अमर शहीदों की जीवनी को पाठक्रम में शामिल करना चाहिए , जिससे आज के पीढ़ी को उनके देश प्रेम और बलिदान की जानकरी मिल सके.वहीं सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अध्ययन केंद्र का प्रतिनिधि मण्डल मिलकर उन्हें शहीदों की मांग को पहुंचाने का काम करेगी.कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के प्रत्यक्ष उतराधिकारी (प्रपोता)एवं जगन्नाथपुर मंदिर के प्रथम सेवक (सेवाइत)श्री ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने किया.कार्यक्रम का सह संचालन अनील सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन चंदन कविराज ने किया. अध्ययन केंद्र के द्वारा लागाए गए नि:शुल्क चिकित्सा केंद्र के लिए मेदांता हास्पिटल के चिकित्सकों को धन्यवाद दिया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय नाथ शाहदेव , ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, इंदर गोप, सुधीर कुमार, अनील सिंह , परवेज खलीफा, चंदन कविराज, अनिल कुमार सिंह, सीताराम ओहदार, सुधीर सिंह, ओमप्रकाश, हरीश चौधरी, सोमा मुंडा, एतवा उरांव, बेबी कस्यप, कोशल्या देवी, सुनता देवी एवम समस्त बडकागढ़ जगन्नाथपुर, हटिया, सिंहमोर, हेसाग, टुपुदाना, मौसीबारी से लोग शामिल हुए.
रांची : राजधानी रांची के कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में शनिवार को भाजपा मोर्चा के तत्वाधान में युवा आक्रोश रैली योजना सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसमें आगामी 23 अगस्त को होने वाले रैली की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व सरमा ने मोर्चा कार्यकर्ताओं में जोश भरा.हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि इतना झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री कहीं नहीं हैं. ऐसा लगता है हेमंत सोरेन रात को सपना देखते हैं और सुबह में वादा कर देते हैं. पर जनता जानना चाहती है कि हेमंत सोरेन सच कब बोलते हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन न वादा निभाते हैं न जनता से माफी मांगते हैं. मुख्यमंत्री को बोलने का तरीका डेमोक्रेटिक नहीं है. उन्होंने कहा कि जनता को धोखा भी दे रहे और 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता व बांग्लादेशी घुसपैठ पर बोलने को तैयार नहीं. असम के सीएम ने कहा कि ऐसी सरकार अगर आगे चली तो राज्य के युवाओं का कोई भविष्य नहीं बचेगा. उन्होंने कहा कि मंइयां योजना भी धोखा है. दो महीने तक दो हजार देने की बात कर रहे, लेकिन बेटी बहनों को दलाल बिचौलिए फॉर्म भरने में ही एक हजार लूट ले रहे. हेमंत सरकार को कंप्यूटर ने भी रिजेक्ट कर दिया है. कहा कि राज्य की माताओं व बहनों को 2 हजार रुपये नहीं बल्कि भाई और बेटे को नौकरी चाहिए. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के पास राज्य के बेरोजगार युवाओं का पिछले 60 महीना का 3 लाख बकाया है. जिसे ब्याज सहित मांगने के लिए राज्य का युवा हकदार है. युवाओं का उधार पैसा हेमंत सोरेन के घर में फंसा है. उन्होंने कहा कि किसानों की ऋण माफी की बात भी धोखा है. जब तक राज्य सरकार बैंक को पैसा नहीं देगी तब तक बैंक एनओसी नहीं देता है. उन्होंने कहा ये वादा करने में माहिर सरकार है लेकिन निभाती तो भाजपा की सरकार है. भाजपा की सरकार जो वादा करके आती है उसे निभाती है. चाहे केंद्र की हो या फिर प्रदेशों की.उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को राज्य का एजेंडा अब राज्य का युवा तय करेगा. उन्होंने कहा कि आज राज्य में दो ही प्रमुख मुद्दा है. एक तरफ राज्य सरकार के वादा खिलाफी पर जनता में आक्रोश दूसरी तरफ घुसपैठियों से राज्य को बचाना. कहा हमें मिलकर घुसपैठियों से लड़ना है. घुसपैठिए जाति देखकर हमला नहीं कर रहे, बल्कि हिंदुओं को मार रहे. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी बदल चुकी है. राज्य के 19विधानसभा क्षेत्र में 20%से ज्यादा घुसपैठिए बढ़े हैं. चाहे तारानगर हो,गोपीनाथ पुर हो या गाय बथान यहां आदिवासी मुख्यमंत्री का नहीं घुसपैठियों का शासन चल रहा. हॉस्टल में आदिवासी बेटा रो रहा और हेमंत सरकार उन्हें नक्सली बताकर मुकदमा दर्ज करा रही. राज्य सरकार को ममता बनर्जी धमकाती है और हेमंत सोरेन चुप रहते हैं.उन्होंने कहा कि क्या यही अस्मिता की रक्षा है. युवाओं,महिलाओं,किसानों ,गरीबों, आदिवासियो,दलितों को ठगना क्या यही अस्मिता की रक्षा है?उन्होंने कहा कि युवा आक्रोश रैली नए झारखंड का निर्माण करेगा. इस हुंकार से भविष्य में कोई सरकार युवाओं को फिर से ठगने की हिम्मत नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के बेटे को आगामी 23 अगस्त को गद्दी छोड़ने के लिए राज्य की युवा शक्ति बाध्य कर देगी.वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज राज्य में आम जनता परेशान है. कानून व्यवस्था ध्वस्त है.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य के युवाओं को ठगा,किसानों को ठगा ,बहन बेटियों की इज्जत लुटवाई,जल जंगल जमीन को लूटा और लुटवाया ऐसी सरकार को राज्य हित में एक क्षण भी बने रहने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि 5 साल में विकास का एक उदाहरण भी हेमंत सरकार नहीं दे सकती. अब जनता का भरोसा इस सरकार से उठ चुका है.प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार के झूठ को चौक चौराहों पर बार बार दोहराएं. उन्होंने कहा कि ये सरकार मोदी सरकार की नकल करने को चली वह भी नहीं कर सकी. जनता को ग्रीन कार्ड से राशन देने की बात की लेकिन एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी. जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. कहा कि युवा शक्ति आज कमर कसकर राज्य सरकार के खिलाफ खड़ी है. हेमंत सोरेन अब खुद सन्यास नहीं ले रहे तो हमें 23 अगस्त को युवा शक्ति उन्हें संन्यास लेने के लिए बाध्य कर देगी. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड की युवा शक्ति राज्य को लुटेरों, भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए नए उलगुलान और हुल करने के लिए तैयार है.कहा कि हेमंत सरकार ने ठग कर जनादेश लिया. लेकिन न रोजगार दिया, न बेरोजगारी भत्ता दिया. यही मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने कहा था कि मेरी सरकार में कोई संविदा कर्मी जैसा शब्द नहीं होगा. लेकिन आज संविदा कर्मी, पारा शिक्षक,दर दर की ठोकरें खा रहे,लाठियां खा रहे.कहा कि पहली बार विधानसभा में युवाओं के मुद्दे पर ऐतिहासिक आंदोलन हुआ. लेकिन यह सरकार तानाशाही रवैए से बाज नहीं आए. अध्यक्ष की ताकत का दुरुपयोग किया. विधायकों के धरने के दौरान सदन की बिजली पानी कटा.उन्होंने कहा कि अब राज्य का युवा लाठी गोली से डरने वाला नहीं. 23अगस्त को राज्य के युवा हेमंत सरकार का जड़ हिला देंगे.प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी 23 अगस्त को युवाओं की रैली नहीं रैला होगा. युवाओं का जन सैलाब हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने को मजबूर कर देगा. युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा और संघर्ष केलिए हमेशा तैयार रहता है. राज्य की युवाओं की आवाज आज युवा मोर्चा है. कहा कि प्रदेश भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने केलिए युवा शक्ति तैयार है.राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर प्रकाश डाला.कार्यक्रम का महामंत्री रूपेश सिन्हा ने और धन्यवाद ज्ञापन मनीष दुबे ने किया.मंच पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,युवा मोर्चा प्रभारी विनय जायसवाल भी उपस्थित थे.इस अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा,राकेश प्रसाद बाल मुकुंद सहाय,,विकास प्रीतम,लुइस मरांडी,आरती कुजूर,विकास प्रीतम,भानु प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्र,सुनीता सिंह,सीमा पासवान ,सरोज सिंह , हेमंत दास,शिवपूजन पाठक,सहित सांसद,विधायकगण,प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष गण,जिला प्रभारी गण,मोर्चों के अध्यक्ष गण,युवा मोर्चा के पदाधिकारी गण उपस्थित थे.
रांची : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 26 एवं 27 अगस्त को दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा. वर्तमान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति ,रांची के संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, संरक्षक सह विधायक सीपी सिंह व संरक्षक अजय मारू व अध्यक्ष मुकेश काबरा है. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर आयोजन समिति के संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि 26 व 27 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची की ओर से अलबर्ट एक्का चौक ,मेन रोड मै श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा. संजय सेठ ने बताया कि समिति के सानिध्य में 14 वर्षो से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हम मनाते आ रहे हैं. इस कार्यक्रम की प्रतीक्षा सबसे ज्यादा झारखंड वासी करते हैं.प्रथम दिन 26 अगस्त को अपराह्न 4-00 बजे झांकी प्रतियोगिता के साथ महोत्सव का उद्घाटन रांची की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के अध्यक्ष, सचिव व पदाधिकारियों सहित समिति के सदस्यों द्वारा किया जाएगा. इस उपलक्ष्य में श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकी सहित बाल गोपाल सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया है. इसमें 10 वर्ष तक के बच्चे , बच्चियां श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. बाल गोपाल प्रतियोगिता में बच्चों के बीच प्रथम व द्वितीय पुरस्कार सहित सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा.दूसरे दिन 27 अगस्त को संध्या 4:00 बजे से दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता सह -भजनसंध्या सहित नृत्य नाटिका का भव्य व विशाल आयोजन रखा गया है. दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता में पुरुष गोविंदा टीम व महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेंगे. जिसका रजिस्ट्रेशन समिति में गोबिंदाओं की टीम को कराना अनिवार्य होगा. समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय, तृतिय पुरस्कार भी रखा गया है. पुरुष गोविंदा के लिए प्रथम पुरस्कार 100000/- रुपये द्वितीय पुरस्कार 41000/-रुपये तृतीय पुरस्कार 21000/- रुपये की राशि रखी गई है.महिला गोविंदा के लिए प्रथम पुरस्कार 51000/- द्वितीय पुरस्कार 21000/-रुपये की राशि रखी गयी है.इसके अलावा पुरुष व महिला गोबिंदा के प्रथम विजेता खिलाड़ियों को समिति की ओर से शील्ड भी दिया जाएगा.दही हांडी प्रतियोगिता में कुछ नियम व शर्ते भी रहेगी. जो सबसे कम समय में हांडी फोड़ेगा उसे क्रमवार प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा. इस बार पूरी रांची कृष्ण मय हो जाएगी. श्री कृष्ण जन्म उत्सव पर रंग बिरंगी पताकाओं और फूलों से आयोजन स्थल को सजाया जाएगा.बाहर से अंतरराष्ट्रीय भजन गायकों द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा.बाल गोपाल प्रतियोगिता एवं दही हाडी फोड़ो प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. हांडी फोड़ प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन फॉर्म 14 अगस्त 2024 से प्राप्त होगा. फिरायलाल में केडिया साइकिल के राजेंद्र केडिया से स्टेशन रोड में पतंजलि में सतीश सिंहा के द्वारा प्राप्त किया जा सकेगा.रजिस्ट्रेशन फॉर्म 24 अगस्त 2024 तक ही जमा लिए जाएंगे.आयोजन समिति के संरक्षक संजय सेठ ने कहा कि यह आयोजन पूर्वी क्षेत्र का सबसे बड़ा जन्माष्टमी पर्व है. हमारी संस्कृति ही हमारी धरोहर है.इस अवसर पर श्री कृष्ण के कई बाल रूप की झांकियों का भी अवलोकन श्री कृष्ण भक्त आयोजन स्थल पर कर सकेंगे.इस अवसर पर संरक्षक सी पी सिंह, अजय मारू सहित अध्यक्ष मुकेश काबरा ने भी प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने समिति के सदस्यों से नियमित बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान सभी विभागीय संयोजकों से देने का आग्रह किया.प्रेस वार्ता में मुख्यरूप से आयोजन समिति के संरक्षक व सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,सी पी सिंह, अजय मारू,अध्यक्ष मुकेश काबरा, संयोजक कुणाल आजमानी, महासचिव रविन्द्र मोदी, रमेन्द्र कुमार, जवाहर तनेजा , प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, चंद्रकांत रायपत,कमलजीत सिंह शंटी , आशीष भाटिया ,राम बांगड़, राज वर्मा, मनीष साहू ,विषम सिंह, संतोष सेठ, सत्येंद्र सिंह गुड्डू, आनंद श्रीवास्तव ,संजय जयसवाल,सतीश सिन्हा, नीरज चौधरी, ललन श्रीवास्तव, मनोज तिवारी,विपिन वर्मा,, राजीव सहाय , जुगल दरगढ़, ,मनीष लोधा, अमित चौधरी, नीतू सिंह, प्रतीक मोर,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे . रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के सभी नगर वासियों से आग्रह किया है कि जिनके भी घरों में कपड़े छोटे व पुराने हो गए हैं जिसे आप इस्तेमाल नहीं कर पहनना छोड़ दिए हैं, ऐसे में उन कपड़ों को धुलाकर, आयरन करा कर उसे अच्छी अवस्था में आप हमें दें. हम उन वस्त्रों को जरूरतमंदों को बाटेंगे,जिससे उनकी मदद होगी.साथ ही साथ घर में रखी साहित्य की पुरानी किताबें, बच्चों के क्लास की पुस्तकें जो पढ़ने योग्य है. उसे भी आप हमें दें. हम उसे बच्चों, बुजर्गो के बीच वितरण कर उसका भी उपयोग करेंगे, इससे लोगों को लाभ भी प्राप्त होगा.रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के सभी नगर वासियों से आग्रह किया कि आप सभी अपने अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं. उन्होंने कहा कि कारगिल दिवस का 25 साल पूर्ण होने पर वीर सैनिकों के सम्मान में एक झांकी भी महोत्सव स्थल पर बनाई जाएगी.
रांची : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में धूमधाम से 2 दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव-2024 मनाया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्यअतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आदिवासी समुदाय की संस्कृति पर हम सभी को गर्व होना चाहिए और उसे संरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए. देश में झारखंड एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां पेसा कानून लागू नहीं है. वे मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं कि शीघ्र इस कानून को लागू कराएं.विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव में राज्यपाल ने कहा कि 31 जुलाई 2024 को इस सुंदर प्रदेश के राज्यपाल के रुप में शपथ ग्रहण करने का सौभाग्य मिला. शपथ लेने से पहले उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां आया था. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड के ही नहीं ,बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने अपने अल्पायु में ही इतिहास रच दिया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया. राज्यपाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया. आदिवासी दिवस कार्यक्रम में डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान द्वारा 12 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया. इस महोत्सव में पट्टा अधिनियम के तहत 11 जिलों में कुल 244 सीएफआर का वितरण किया गया. राज्यपाल ने कहा कि हम सभी को आदिवासी समाज से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है. उनका प्रकृति के प्रति प्रेम,जीवन के प्रति उनका सरल और संतुलित दृष्टिकोण हमें एक बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकता है. विश्व आदिवासी दिवस पर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान, रांची में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव में 12 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया . आज यानि शुक्रवार से 10 अगस्त तक झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन हो रहा है. जिन पुस्तकों का लोकार्पण किया गया है उनके नाम हैं - Mawndo Bal Pustika (मावंडो बाल पुस्तिका)2. Parhaiya Bal Pustika (पहाड़िया बाल पुस्तिका)3. Sabar Bal Pustika (सबर बाल पुस्तिका)4. Korwa Vyakaran (कोरवा व्याकरण)5.Parhaiya Vyakaran (पहाड़िया व्याकरण)6 Mawndo Vyakaran (मावंडो व्याकरण)7.Sabar Vyakaran (सबर व्याकरण)8. Cuisines of Jharkhand ( झारखंड के व्यंजन)9.Birsa Munda ki Jivani ( बिरसा मुंडा की जीवनी)10.The Study on Sonet Santhal & Tundi Ashram ( सोनेट संथाल और टुंडी आश्रम पर अध्ययन)11.The Socio-religious Tribal Movements by Rahul Singh ( सामाजिक-धार्मिक जनजातीय आंदोलन लेखक: राहुल सिंह) 12.Tribal Philosophy (आदिवासी दर्शन)
रांची : राजधानी रांची स्थित महिला कॉलेज में विश्व आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. वहीं इसकार्यक्रम में राज्यपाल के साथ पद्मश्री अशोक भगत एवं रांची महिला कॉलेज के प्रोफेसर समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे. इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आज आदिवासी समाज से हमें बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. यहां 32 जनजातीय समूह के लोग रहते हैं. इन्हें शिक्षा के दृष्टिकोण से भी आगे बढ़ाने की जरूरत है. सरकार की योजनाएं चल रही हैं जिसके तहत इस समाज का विकास हो.बता दें कि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का बतौर राज्यपाल यह पहला कार्यक्रम था. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अभी हमारे आए हुए 8 दिन हुए हैं. हम आप सभी को बुलाकर बातचीत करेंगे. इस कार्यक्रम के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बहुत ही सुखद अनुभूति हुई है. आदिवासी समाज आज भी अपनी परंपरा व अपनी संस्कृति को संजोए हुए हैं. कार्यक्रम के समापन में राज्यपाल ने मांदर भी बजाया.
RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक आज शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी. बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी. राज्य कैबिनेट की बैठक में आज सरकार झारखंड कार्यपालिका नियमावली 2000 में एक और संशोधन कर सकती है. झारखंड के पारंपरिक ग्राम प्रधानों को दी जानेवाली सम्मान राशि भी बढ़ायी जा सकती है. राज्य सरकार ने परंपरागत पदाधिकारी मानकी, परगनैत,मुंडा,ग्राम प्रधान,डाकुवा,पराणिक,जोगमांझी,कुड़ाम नायकी,नायकी,गोड़ैत,मूल रैयत,ग्रामीण दिउरी ( पुजारी ), पहड़ा राजा, ग्रामसभा का प्रधान,घटवाल व तावेदन को देय सम्मान राशि में दोगुनी बढ़ोतरी का फैसला लिया जा सकता है. कल्याण विभाग ने इसका प्रस्ताव कैबिनेट को भेज दिया है . आज होनेवाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने की संभावना है .
रांची : झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी एससी मोर्चा की बैठक हुई. बैठक का नेतृत्व अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह ने की . इस बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए. बता दें कि भोला सिंह बुलंदशहर से सांसद हैं और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की तरफ से झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी बनाये गए हैं। आज की बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतू चरण राम भी शामिल हुए, जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई. हालांकि एक ओर बैठक चल रही थी. तो दूसरी ओर एससी मोर्चा के गठन के लिये नई सूची से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई. नाराज कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपा. नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि अनुसूचित जाति मोर्चा की जो नई सूची जारी हुई है उसमें मात्र दो-तीन जाति पर ही विशेष कर ध्यान दिया गया है. एक व्यक्ति को दो-दो पद दिए गए हैं.नाराज कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब तक अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी जातियों को नहीं लिया गया है. ऐसे में ये सूची सामान्य नहीं है. नई सूची से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नाराज हैं. इनमें गोविंद वाल्मीकि, भूपेंद्र रजक, राकेश राम ,युवराज पासवान, शंकर रजक ,प्रोफेसर कमलेश किशोर ,दीमन वाल्मीकि ,नीरज नायक, राम लगन राम समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं, जो नई सूची से नाराज हैं.