Hindi News / रोहित हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार,आक्रोशितों ने घंटों किया सड़क जाम

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई : रोहित हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार,आक्रोशितों ने घंटों किया सड़क जाम

Edited By:  |
ranchi police ki badi karwai ranchi police ki badi karwai

रांची: रातु थाना क्षेत्र में हुए रोहित मिर्धा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर घंटों सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंद्रजीत साहू और विकास साहू के रूप में हुई है.

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी

रांची के रातु थाना क्षेत्र में रोहित मिर्धा की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर घटना के कारणों और अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है. इधर, रोहित मिर्धा की हत्या से इलाके में भारी आक्रोश देखा गया. घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और मखमंदरो क्षेत्र में सड़क जाम कर दिया.

गिरफ्तारी से पहलेप्रशासन के खिलाफ हुई नारेबाजी

गिरफ्तारी से पहले ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की. सड़क जाम के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई.