बगहा पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा : फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ठगने का आरोप
बगहा:पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का फर्दाफाश किया है. मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था.पुलिस को सूचना मिली थी कि लौकरिया थाना क्षेत्र में संगठित रूप से साइबर ठगी का कारोबार चलाया जा रहा है. जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जोड़कर फर्जी निवेश योजनाओं में पैसा लगवाते थे. शुरुआत में मुनाफा दिखाकर लोगों का भरोसा जीता जाता था और बाद में उनसे लगातार निवेश कराया जाता था.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं. मामले में साइबर थाना बगहा में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बगहा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें और अधिक मुनाफे के झांसे में न आए.





