BIG BREAKING : खगड़िया में अनियंत्रित हाइवा ने बाइकसवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया NH जाम
खगड़िया : बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां के चौथम थाना इलाके के बीपी मंडल सेतु के पास गुरुवार को अनियंत्रित हाइवा ने बाइकसवार दो युवकों को रौंद दिया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के विरोध में परिजनों ने NH- 107 को जाम कर दिया है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.
घटना तब हुई जब दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बेलदौर से सोनवर्षा घाट जा रहा था. इसी दौरान हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई. मरने वालों में 22 साल के मोहम्मद अरबाज और 24 साल के मोहम्मद असाव शामिल है. इधर घटना के विरोध में परिजनों ने घटना स्थल के पास NH- 107 को जाम कर दिया है जिससे महेशखूंट - सहरसा सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है. परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं और हाइवा के चालक को गिरफ्तार करने की भी मांग कर रहे हैं. हालांकि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी त्रिलोकी नाथ मिश्रा ने परिजनों को समझा बुझा रहे हैं. ट्रैफिक DSP ने कहा कि बाइक और हाईवा तेज स्पीड में होने के कारण घटना हुई है.





