Hindi News / प्रदेश अध्यक्ष के सामने नेताओं में भिड़ंत, मंच से मचा बवाल

कटिहार कांग्रेस में संगठन सृजन बना संग्राम : प्रदेश अध्यक्ष के सामने नेताओं में भिड़ंत, मंच से मचा बवाल

Edited By:  |
katihar congress mai sangathan srijan bana sangram katihar congress mai sangathan srijan bana sangram

कटिहार : बिहार के कटिहार में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब पार्टी को मजबूत करने के लिए बुलाई गई बैठक ही नेताओं की नाराजगी और गुटबाजी का अखाड़ा बन गई. राजेंद्र आश्रम में आयोजित बैठक में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी के बीच जमकर हंगामा हुआ और नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

दरअसल कदवा के पूर्व विधायक शकील अहमद खान के संबोधन के दौरान माहौल अचानक गरमा गया. उनके बयान पर कई कांग्रेस नेता भड़क उठे और बैठक में जोरदार विरोध शुरू हो गया. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया. कटिहार सांसद तारिक अनवर और मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद को लेकर की गई टिप्पणी पर नेताओं ने खुलकर आपत्ति जताई और मंच के सामने ही विरोध दर्ज कराया. संगठन को नई मजबूती देने के मकसद से आयोजित इस बैठक में सामने आई अंदरूनी खींचतान ने कांग्रेस की गुटबाजी को फिर उजागर कर दिया. प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने संगठन सृजन की चर्चा को पीछे छोड़ दिया. अब राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि जब मंच पर ही नेता एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं तो संगठन को मजबूत करने की राह कितनी आसान होगी.