रांची : ऐतिहासिक पहाड़ी बाबा के दरबार में सीएम हेमंत ने लगाई हाजरी,महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए शामिल

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए. हेमंत सोरेन ने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से की पूजा- अर्चना की. पहाड़ी बाबा से राज्य की प्रगति,सुख शांति और समृद्धि की कामना की. सीएम ने समस्त राज्यवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी. सीएम ने कहा कि भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे. महापर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में हर साल श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ता है. इस वर्ष भी यहां हजारों-हजार की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं. यहां आये सभी श्रद्धालुओं का सीएम ने हार्दिक अभिनंदन किया और भगवान भोलेनाथ से उनके खुशहाल जीवन की कामना की.