बच्चा चोरी की अफवाह : बोकारो डीसी ने की भ्रामक खबर पर ध्यान नहीं देने की अपील,अफवाह फैलाने वालों को चेताया

Edited By:  |
bachha chori ki afhwaho bachha chori ki afhwaho

बोकारो: जिला प्रसासन बच्चा चोरी की अफवाहों पर कार्रवाई तेज कर दी है.लगभग 300 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स चिन्हित किए गए है. बोकारो डीसी और एसपी लोगों से भ्रामक खबर पर ध्यान नहीं देने की अपील कर रहे हैं. उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट खबर, वीडियो या सोशल मीडिया संदेश पर बिना सत्यापन विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें.जिले में लगातार बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है.

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जिले में पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी की अफवाहें फैलाने की कई घटनाएं सामने आई हैं. मामले की जांच में पाया गया है कि लगभग 300 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा सुनियोजित तरीके से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने का प्रयास किया गया है.उपायुक्त ने बताया कि ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी. पुलिस प्रशासन अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा. डीसी नेकिसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत डायल 112 पर सूचना करने को कहा.

उपायुक्त ने चेतावनी दी है कि किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में नहीं लें. अफवाहों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट या हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.