Raksha Bandhan 2024 : भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज, 10 घंटे तक रहेगा भद्रा का साया, जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Edited By:  |
 Rakshabandhan the festival of brother and sister love today  Rakshabandhan the festival of brother and sister love today

Raksha Bandhan 2024 : भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज है। आज के इस मौके पर बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं। बदले में भाई बहनों को उपहार और रक्षा का वचन देते हैं।

भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज

हिंदू कैलेंडर के अनुसार राखी का त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल रक्षाबंधन पर 6 शुभ संयोग बने हैं, जिसकी वजह से यह अत्यंत शुभ माना जा रहा है। हालांकि इस बार सुबह में सूर्योदय के साथ ही भद्रा लग गई है लिहाजा रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह में न होकर दोपहर में है। आज दोपहर से रात तक राखी बांधी जा सकेगी।

जानिए क्या है शुभ मुहूर्त

ऐसी मान्यता है कि जब भी भद्रा होती है तो इस दौरान राखी बांधना शुभ नहीं होता है। राखी हमेशा भद्राकाल के बीत जाने के बाद ही बांधी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:33 से रात्रि 09:07 तक रहेगा। कुल मिलाकर शुभ मुहूर्त 07 घंटे 37 मिनट का रहेगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त आरंभ - दोपहर 01:33 के बाद

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त खत्म - रात्रि 09:07 तक

गौरतलब है कि सावन शुक्ल पूर्णिमा 19 अगस्त सोमवार को श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र के युग्म संयोग और सौभाग्य और शोभन योग में राखी बांधना शुभ होगा। शुभ योग में रक्षाबंधन का पर्व मनाने से ऐश्वर्य और सौभाग्य की वृद्धि होती है।